*देवभूमि न्यूज 24*
⭕स्नान करना दिनचर्या का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। इसके बाद ही हम दिन की शुरुआत करते हैं। इसके जरिए ना सिर्फ हम स्वयं में अधिक ऊर्जा महसूस करते हैं बल्कि कई तरह के रोगों से भी दूर रहते हैं, लेकिन सोचिए अगर इसकी वजह से हमारे ग्रहों की खराब दशा सही हो जाए तो कैसा होगा? बहुत से लोग इस बारे में जानते होंगे वहीं कुछ लोगों ने इसके बारे में नहीं सुना होगा। दरअसल हमारी कुंडली के कुछ हिस्सों में ग्रहों की स्थिति का जिक्र होता है। कई बार इन्हीं ग्रहों की गलत स्थिति से हमारे कुछ काम बनते-बनते रह जाते हैं। ऐसे में अगर आपके दिन के हिसाब से नहाने के पानी में कुछ चीजें डाल दी जाए तो ग्रहों की खराब स्थिति को काफी हद तक ठीक किया जा सकता है। आज बात करेंगे कि आखिर बुधवार के दिन नहाने के पानी में ऐसा क्या मिलाया जाए जिससे बुरा समय जल्द ही खत्म हो जाए?
⚜️बुधवार को नहाने के पानी में मिलाएं ये चीज
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
अगर नहाने के पानी में बुधवार के दिन इलायची डाल दी जाए तो इससे कुंडली में स्थित शुक्र ग्रह की स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होती चली जाती है। इसकी मदद से किसी भी शख्स की जिंदगी में अच्छा समय आने लगता है। साथ ही उस शख्स की जिंदगी से बुरा समय धीरे-धीरे खत्म हो जाता है। वहीं ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा भी हमेशा बनी रहती है। पानी में इलायची डालकर नहाने से कई और भी फायदे होते हैं। जैसे इसकी मदद से काफी हद तक तनाव से भी बचा जा सकता है और इससे त्वचा भी हानिकारक तत्वों से मुक्त हो जाती है।
⚜️बुधवार के दूसरे उपाय
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। ऐसे में बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करने से कई लाभ मिलते हैं। भगवान गणेश को बुधवार के दिन दुर्वा चढ़ाने से सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। वहीं इस दिन हरी चीजों का दान करने से भाग्य साथ देने लगता है। किसी जरूरतमंद को हरी मूंग या हरा कपड़ा देने से बुध ग्रह की स्थिति भी ठीक होने लगती है।
🚩ऊँ_गं_गणपतये_नम:🚩
🙏🏻🙏🏻🙏🏻
💐💐💐💐💐💐💐💐💐








