क्या आप जानते हैं श्राद्ध में “स्वधा” बोलना क्यों जरूरी है? पितरों की असली माता कौन हैं?

Share this post

  *देवभूमि न्यूज 24*

⭕सुनिए, अक्सर हम श्राद्ध पक्ष में पितरों को जल और भोजन देते हैं और अंत में जोर से बोलते हैं – “स्वधा” । लेकिन क्या कभी सोचा है कि ये स्वधा है क्या? बहुत से लोग इसे सिर्फ एक शब्द समझते हैं, लेकिन असल में ये एक जीवित देवी का नाम है। और ये देवी हमारे पूर्वजों की भूख मिटाने वाली माँ हैं।

जी हां, पुराणों में साफ लिखा है कि जिस तरह देवताओं तक भोग पहुंचाने के लिए •”स्वाहा” जरूरी है, ठीक वैसे ही पितरों तक अन्न पहुंचाने के लिए •”स्वधा” का होना अनिवार्य है।

⚜️अब आप सोचेंगे कि ऐसा क्यों? तो सुनिए बेहद रोचक बात:-
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
🚩पितरों की मुसीबत:- जब ब्रह्मा जी ने सृष्टि रची तो पितर बहुत परेशान थे। लोग श्राद्ध का सारा सामान चढ़ा देते थे, लेकिन पितरों के पेट में एक दाना भी नहीं जाता था। वे सब भूखे-प्यासे ब्रह्मा जी के पास रोते हुये पहुंचे।

🚩देवी का जन्म:- तब ब्रह्मा जी ने अपनी मानसिक शक्ति से एक अद्भुत कन्या को जन्म दिया। यही कन्या हैं स्वधा देवी।

🚩अद्भुत रिश्ता:- ब्रह्मा जी ने स्वधा देवी का विवाह पितरों से करा दिया और आदेश दिया कि आज से पितरों को जो भी दोगे, वह स्वधा के नाम से ही देना।

बस तभी से नियम बन गया। जब आप श्राद्ध में पानी छोड़ते हुए या पिंडदान करते हुए •”पितृभ्यः स्वधा नमः” बोलते हैं, तो असल में आप इसी देवी माँ को पुकार रहे होते हैं। वो माँ आपके पूर्वजों का हाथ पकड़कर उन्हें भोजन कराती हैं।

🛑पितृपक्ष में तर्पण करें, तो इस दिव्य माता को जरूर याद कीजिएगा। इनकी कृपा के बिना पितरों की आत्मा अधूरी रह जाती है।

आध्यात्मिक चिंतन से जीवन संवारने और गांव और देश विदेश की खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहिए देवभूमि न्यूज 24

🙏🏻#जय_स्वधा_माता_की!🙏🏻
💐💐💐💐💐💐💐💐💐