जयराम ठाकुर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की शिष्टाचार भेंट

Share this post


देवभूमि न्यूज 24
शिमला/ नई दिल्ली : नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान हिमाचल प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों तथा संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के कामकाज और प्रदेश भाजपा संगठन की गतिविधियों से संबंधित जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री को दी। इस दौरान प्रदेश से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

इससे पूर्व जयराम ठाकुर ने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से भी मुलाकात की। इस दौरान हिमाचल प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। पहाड़ी राज्य होने के कारण पर्यावरण, वन, विकास परियोजनाओं तथा संबंधित मंजूरियों से जुड़े विषय प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण हैं।