सैंज-नेउली-शांघड़ रूट पर बसें न चलने से जनता परेशान, RTA कुल्लू ने 9 निजी व सरकारी ऑपरेटरों को जारी किया सख्त नोटिस

Share this post

*देवभूमि न्यूज 24*

कुल्लू / सैंज – सैंज-नेउली-शांघड़ रूट पर बसों के नियमित रूप से न चलने की लगातार मिल रही शिकायतों पर क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (RTA), कुल्लू ने कड़ा संज्ञान लिया है।

सचिव, RTA कुल्लू द्वारा 30-09-2026 को जारी आदेश No. TPT-RTA(K)(Complaint) 2026/- 1962 to 24 के अनुसार इस रूट पर बसों का संचालन अनियमित होने से छात्रों, कर्मचारियों, मरीजों, बुजुर्गों और रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसे गंभीरता से लेते हुए RTA सचिव ने इस रूट के सभी बस ऑपरेटरों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने वैध रूट परमिट और निर्धारित टाइम-टेबल के अनुसार, रविवार सहित बसों का नियमित संचालन सुनिश्चित करें ताकि यात्रियों को आगे कोई असुविधा न हो।

इन ऑपरेटरों को जारी हुआ नोटिस:

  1. Regional Manager, HRTC Kullu
  2. Sh. Raj Kumar Prop. Sukhdev Bus Service, VPO Sainj
  3. Sh. Bhumi Ram / Devinder Dhiman Prop. Dhiman Bus Service, Brehin Panvi
  4. Sh. Vishal Thakur Prop. God Valley Bus Service, Aut Mandi
  5. Sh. Hukum Singh Prop. Navya Bus Service, VPO Sainj
  6. Sh. Sunil Prop. Rohit Bus Service, Balichowki Mandi
  7. Sh. Umesh Kumar Prop. Seraj Valley Bus, Balichowki Mandi
  8. Sh. Anant Sud Prop. KTC Bus Service, Kullu
  9. Sh. Neelam Prop. Sainj Valley Bus Service, Vill Sainj

आदेश में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि निर्देशों का पालन न करने पर मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) और लागू नियमों के तहत बिना किसी और नोटिस के कड़ी अनुशासनात्मक / कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसकी प्रतिलिपि प्रधान, ग्राम पंचायत सैंज, नेउली व शांघड़ और क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (फ्लाइंग स्क्वायड), कुल्लू को भी आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी गई है।