शारदीय नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ से शरद पूर्णिमा तक: जानिए अक्टूबर 2026 के व्रत-त्योहारों की संपूर्ण लिस्ट

Share this post

देवभूमि न्यूज 24

अक्टूबर 2026 व्रत-त्योहारों से भरपूर रहने वाला है। माह की शुरुआत पितृ पक्ष के साथ हो रही है और समापन कार्तिक मास की चतुर्थी के साथ होगा। इस महीने पितृ श्राद्ध, शारदीय नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ और शरद पूर्णिमा जैसे बड़े पर्व मनाए जाएंगे।

अक्टूबर 2026 के प्रमुख व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट:
तारीख व्रत-त्योहार
1 अक्टूबर षष्ठी श्राद्ध
2 अक्टूबर रोहिणी व्रत, सप्तमी श्राद्ध, गांधी जयंती
3 अक्टूबर महालक्ष्मी व्रत पूर्ण, जीवित्पुत्रिका व्रत, कालाष्टमी, अष्टमी श्राद्ध
4 अक्टूबर नवमी श्राद्ध
5 अक्टूबर दशमी श्राद्ध
6 अक्टूबर इंदिरा एकादशी
8 अक्टूबर गुरु प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि
10 अक्टूबर सर्वपितृ अमावस्या / महालया अमावस्या
11 अक्टूबर शारदीय नवरात्रि प्रारंभ, घटस्थापना
14 अक्टूबर कपर्दिश चतुर्थी
16 अक्टूबर सरस्वती आवाहन, स्कंद षष्ठी
17 अक्टूबर सरस्वती पूजा, तुला संक्रांति
19 अक्टूबर दुर्गा अष्टमी, संधि पूजा
20 अक्टूबर महानवमी, विजयादशमी / दशहरा, दुर्गा विसर्जन
22 अक्टूबर पापांकुशा एकादशी, पद्मनाभ द्वादशी
23 अक्टूबर शुक्र प्रदोष व्रत
25 अक्टूबर शरद पूर्णिमा, कोजागरी पूजा
26 अक्टूबर आश्विन पूर्णिमा, वाल्मीकि जयंती
27 अक्टूबर कार्तिक मास आरंभ
29 अक्टूबर करवा चौथ, वक्रतुण्ड संकष्टी चतुर्थी
प्रमुख पर्वों का महत्व:

सर्वपितृ अमावस्या – 10 अक्टूबर: इस दिन उन पितरों का श्राद्ध किया जाता है जिनकी तिथि याद न हो या किसी कारणवश श्राद्ध छूट गया हो।

शारदीय नवरात्रि – 11 अक्टूबर से: आश्विन शुक्ल प्रतिपदा से मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा और कलश स्थापना होगी।

दशहरा – 20 अक्टूबर: इस दिन दुर्गा विसर्जन, शस्त्र पूजन और रावण दहन होगा। नवरात्रि व्रत का पारण भी इसी दिन होगा।

शरद पूर्णिमा – 25 अक्टूबर: मान्यता है कि इस रात चंद्रमा की किरणों से अमृत बरसता है। इस रात खुले आसमान के नीचे खीर रखकर दूसरे दिन प्रसाद के रूप में ग्रहण की जाती है और मां लक्ष्मी की पूजा होती है।

करवा चौथ – 29 अक्टूबर: कार्तिक कृष्ण चतुर्थी को सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखेंगी और चंद्रोदय के बाद व्रत खोलेंगी।

जीवन-दर्शन, अध्यात्म, राजनीति, खेल, फिल्म, गांव से लेकर देश-दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहिए – देवभूमि न्यूज 24 | खबर/विज्ञापन व पत्रकार बनने हेतु व्हाट्सएप करें: 9816216579