देवभूमि न्यूज 24
ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को सुख, सौंदर्य, प्रेम, ऐश्वर्य, कला और समृद्धि का कारक माना गया है, वहीं माता लक्ष्मी को धन और वैभव की देवी कहा जाता है। इसलिए महालक्ष्मी व्रत के दौरान शुक्र को मजबूत करने के उपाय करने से घर में सुख-शांति और पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता आती है।
जानिए 5 आसान और असरदार उपाय:
1. माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा करें
महालक्ष्मी व्रत के दिन सुबह स्नान कर साफ वस्त्र पहनें। पूजा स्थान को साफ कर माता लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें और पुष्प, अक्षत, फल, मिठाई अर्पित करें। शुद्ध घी का दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना जाता है।
2. श्रीसूक्त का पाठ करें
पूजा में श्रीसूक्त या लक्ष्मी सूक्त का पाठ विशेष फलदायी माना गया है। यदि पूरा पाठ संभव न हो तो “ॐ महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र का जाप भी कर सकते हैं।
3. शुक्र मंत्र का जाप करें
शुक्रवार के दिन इन मंत्रों में से किसी एक का 108 बार श्रद्धा से जाप करें:
ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।
ॐ शुं शुक्राय नमः।
4. सफेद वस्तुओं का दान करें
शुक्र का संबंध सफेद रंग से है। इस दिन अपनी सामर्थ्य अनुसार चावल, दूध, दही, घी, मिश्री, सफेद मिठाई या सफेद वस्त्र का दान जरूरतमंद को करें।
5. स्वच्छता और सुगंध का रखें ध्यान
शुक्र को सौंदर्य और सुगंध का प्रतीक माना जाता है। स्नान के बाद हल्की प्राकृतिक सुगंध का प्रयोग करें और घर व पूजा स्थान को साफ-सुथरा रखें।
व्रत में सात्विकता है जरूरी: महालक्ष्मी व्रत के दौरान सात्विक भोजन करें, क्रोध और कटु वचनों से बचें, मन शांत रखें और परिवार में प्रेम व सद्भाव बनाए रखें।
जीवन-दर्शन, अध्यात्म, राजनीति, खेल, फिल्म, गांव से लेकर देश-दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहिए – देवभूमि न्यूज 24 | खबर/विज्ञापन व पत्रकार बनने हेतु व्हाट्सएप करें: 9816216579








