‘दबे पांव आइहा नजरिया बचाके’ ने यूट्यूब पर पार किए 100 मिलियन व्यूज

Share this post

हितेश जैन,ब्यूरो
देवभूमि न्यूज 24

मुंबई:निरहुआ-काजल राघवानी की जोड़ी ने रचा नया रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज हुआ था गाना
मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ’ और सुपरस्टार अभिनेत्री काजल राघवानी की लोकप्रिय जोड़ी ने एक बार फिर दर्शकों के बीच अपनी जबरदस्त मौजूदगी दर्ज कराई है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज भोजपुरी फिल्म ‘पटना से पाकिस्तान’ का लोकप्रिय गीत ‘दबे पांव आइहा नजरिया बचाके’ यूट्यूब पर 100 मिलियन यानी 10 करोड़ व्यूज का आंकड़ा पार कर चुका है। गाने की इस उपलब्धि के साथ ही यह भोजपुरी संगीत के चर्चित सुपरहिट गीतों की सूची में शामिल हो गया है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज इस गीत में निरहुआ और काजल राघवानी की शानदार ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई। गीत में दोनों कलाकारों का देसी अंदाज, चुलबुली नोकझोंक और रोमांटिक अभिनय आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। काजल राघवानी की अदाएं और निरहुआ का खास अंदाज गीत को खास बनाते हैं।
इस गीत को भोजपुरी संगीत जगत की चर्चित गायिका कल्पना पटवारी ने अपनी सुरीली आवाज दी है। गीत के बोल प्यारे लाल यादव ‘कवि जी’ ने लिखे हैं, जबकि संगीत राजेश-रजनीश ने तैयार किया है। फिल्म के निर्माता अनंजय रघुराज और निर्देशक संतोष मिश्रा हैं। गीत के सभी अधिकार वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास हैं।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने गीत के 100 मिलियन व्यूज पार करने पर खुशी जताते हुए कहा कि निरहुआ और काजल राघवानी की जोड़ी को दर्शकों का हमेशा भरपूर प्यार मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि इस गीत का 100 मिलियन व्यूज पार करना दर्शकों के प्यार और भोजपुरी संगीत के प्रति उनकी पसंद को दर्शाता है।
वहीं दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ’ ने गीत की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए दर्शकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कल्पना पटवारी की आवाज ने गीत को खास ऊंचाई दी है और दर्शकों ने इसे जिस तरह प्यार दिया, उसके लिए वह सभी श्रोताओं के आभारी हैं।
काजल राघवानी ने भी गीत को मिले प्यार के लिए प्रशंसकों और दर्शकों का धन्यवाद किया। उन्होंने निर्माता अनंजय रघुराज तथा वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार का भी आभार जताया।
गीत देखें: ‘दबे पांव आइहा नजरिया बचाके’ YouTube

देवभूमि न्यूज 24
जीवन को सुधारने वाले आध्यात्मिक लेख तथा गांव, देश-विदेश की खबरों के लिए पढ़ते रहिए