नवरात्रि से पहले भक्ति के रंग में रंगा भोजपुरी सिनेमा, श्वेता महारा और संजय पांडेय का ‘चुनरिया मइया के’ रिलीज

Share this post

हितेश जैन,ब्यूरो
देवभूमि न्यूज 24

मुंबई : शारदीय नवरात्रि की आहट के साथ ही भोजपुरी संगीत जगत भी भक्ति के रंग में रंगने लगा है। मां दुर्गा के भक्तों और भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने भोजपुरी फिल्म ‘पंख’ का बहुप्रतीक्षित देवी गीत ‘चुनरिया मइया के’ रिलीज कर दिया है। गीत में अभिनेत्री श्वेता महारा, दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय, अभिनेत्री श्वेता वर्मा और अभिनेता रोहित सिंह मटरू अपने शानदार अभिनय से भक्ति का रंग बिखेरते नजर आ रहे हैं।

गीत के वीडियो में श्वेता महारा पारंपरिक परिधान और भावपूर्ण अंदाज में मां दुर्गा की भक्ति में लीन दिखाई देती हैं। उनकी अदायगी में आस्था और भावनाओं का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है। वहीं अपनी दमदार अदाकारी के लिए पहचाने जाने वाले संजय पांडेय इस बार अलग अंदाज में नजर आए हैं। भक्तिभाव में डूबे उनके किरदार ने गीत की भावनात्मक गहराई को और बढ़ा दिया है।

अभिनेत्री श्वेता वर्मा ने भी अपनी सादगी भरी अदाकारी से गीत में श्रद्धा का रंग घोला है। वहीं रोहित सिंह मटरू भी भक्ति भाव से सराबोर नजर आते हैं। गीत के हर दृश्य को भव्य अंदाज में फिल्माया गया है, जो नवरात्रि के माहौल को पर्दे पर जीवंत करता है।

रत्नेश सिंह रुद्र और शालिनी दूबे की आवाज में भक्ति की मिठास

‘चुनरिया मइया के’ को लोकप्रिय गायक रत्नेश सिंह रुद्र और सुरीली गायिका शालिनी दूबे ने अपनी आवाज दी है। दोनों की आवाज में सजे इस देवी गीत में मां जगदंबा के प्रति श्रद्धा और भक्ति का भाव साफ महसूस होता है। गीत के बोल एके47 (चंदन शर्मा) ने लिखे हैं, जबकि आर्या शर्मा ने संगीत दिया है।

यह गीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘पंख’ का हिस्सा है। फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं और निर्देशन पराग पाटिल ने किया है। गीत के सभी अधिकार वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास हैं।

रत्नाकर कुमार बोले:आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है गीत

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी एवं फिल्म ‘पंख’ के निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि शारदीय नवरात्रि देश के सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। मां दुर्गा के भक्तों और श्रोताओं के लिए तैयार किया गया ‘चुनरिया मइया के’ केवल एक देवी गीत नहीं, बल्कि मां जगदंबा के प्रति आस्था और श्रद्धा की अभिव्यक्ति है।

संजय पांडेय और श्वेता महारा ने भी साझा किए अनुभव

अभिनेता संजय पांडेय ने गीत की सराहना करते हुए कहा कि इसे बेहद खूबसूरती से तैयार किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नवरात्रि के दौरान मंदिरों और पूजा पंडालों में इस गीत की गूंज से वातावरण भक्तिमय होगा।

वहीं अभिनेत्री श्वेता महारा ने कहा कि देवी गीत में काम करने से उनके भीतर मां के प्रति भक्ति भाव और बढ़ा है। उन्होंने कहा कि इस गीत में काम करके उन्हें बेहद सुकून मिला और उम्मीद है कि नवरात्रि के दौरान यह गीत पूजा पंडालों से लेकर घर-घर तक सुनाई देगा।

‘चुनरिया मइया के’ का वीडियो वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

जीवन-दर्शन,अध्यात्म,राजनीति,खेल,फिल्म,गांव से लेकर देश दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए पड़ते रहिए “देवभूमि न्यूज 24”

खबर/समस्या/विज्ञापन के लिए व्हाट्सएप 9816216579