*देवभूमि न्यूज 24*
शिलाई : स्वच्छता के प्रति जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय शिलाई में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।
महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई एवं ईको क्लब द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस अभियान के दौरान महाविद्यालय परिसर स्थित प्राचार्य एवं कर्मचारियों के आवासीय परिसर की विशेष साफ-सफाई की गई।
यह अभियान कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. गोपाल भारद्वाज के मार्गदर्शन तथा NSS कार्यक्रम अधिकारी प्रो. रंजना चौहान एवं ईको क्लब संयोजक प्रो. यशपाल शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें 45 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विद्यार्थियों ने श्रमदान करते हुए वर्षा ऋतु के दौरान उगी अनावश्यक झाड़ियों, घास-फूस एवं खरपतवार को हटाया तथा परिसर में जमा कचरे को एकत्रित कर परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने संदेश दिया कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि निरंतर सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारी है। अभियान के माध्यम से सभी को अपने आसपास के सार्वजनिक एवं आवासीय क्षेत्रों को स्वच्छ रखने, कचरे के उचित निस्तारण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
देवभूमि न्यूज 24 जीवन-दर्शन, अध्यात्म, राजनीति, खेल, फिल्म, गांव से लेकर देश-दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहिए खबर/समस्या/विज्ञापन हेतु व्हाट्सएप करें: 9816216579








