महात्मा गांधी जयंती पर शिमला में निकाली गई प्रभात फेरी, भजनों से दिया सत्य-अहिंसा और स्वच्छता का संदेश

Share this post

देवभूमि न्यूज 24
शिमला, 02 अक्टूबर 2026

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आज सुबह शिमला में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी सीटीओ चौक से शुरू होकर शेरे पंजाब होते हुए रिज मैदान तक गई।

फेरी में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और विभिन्न संस्थानों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस दौरान देशभक्ति गीतों और गांधी जी के प्रिय भजनों का गायन किया गया।

प्रतिभागियों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, शांति और स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा, एसडीएम शिमला शहरी सन्नी शर्मा, तहसीलदार शिमला शहरी नारायण वर्मा, डीएसपी विक्रम चौहान सहित सर्वोदय बाल आश्रम रॉकवुड के बच्चे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

राजनीति, समाज, गांव से लेकर देश-दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहिए – देवभूमि न्यूज 24 | खबर/विज्ञापन व पत्रकार बनने हेतु व्हाट्सएप करें: 9816216579