दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती शुरू,लागू हुए संशोधित GRAP नियम – बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

Share this post

देवभूमि न्यूज 24
नई दिल्ली, 02 अक्टूबर 2026

दिल्ली-NCR में बुधवार को AQI मध्यम श्रेणी में पहुंचते ही सरकार ने प्रदूषण से निपटने की तैयारी तेज कर दी है। कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने संशोधित ग्रैप (Graded Response Action Plan) नियमों को मंजूरी दे दी है, जो आज 02 अक्टूबर से लागू हो गए हैं। इस बार प्रदूषण बढ़ने का इंतजार नहीं किया जाएगा, पहले से ही पाबंदियां लागू होंगी।

नए नियम 01 अक्टूबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक प्रभावी रहेंगे, जिसमें मौसम पूर्वानुमान के आधार पर नियमों में बदलाव भी किया जा सकेगा।

बिना प्रदूषण सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

01 अक्टूबर से पूरे दिल्ली-NCR में यह नियम लागू हो चुका है कि बिना वैध PUC सर्टिफिकेट के किसी भी वाहन को पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा। हर गाड़ी का सर्टिफिकेट चेक किया जाएगा। कई पेट्रोल पंपों पर ऑटोमैटिक मशीनें लगाई गई हैं जो PUC न होने पर अलार्म बजाएंगी और चालान भी होगा।

इसके साथ ही निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण के कड़े नियम और डीजल जनरेटर के उपयोग पर भी सीमित रोक लगाई गई है।

01 नवंबर से 31 जनवरी तक सबसे सख्त पाबंदियां

दिल्ली सरकार और CAQM का विंटर एक्शन प्लान साथ-साथ चलेगा। सबसे ज्यादा सख्ती 01 नवंबर 2026 से 31 जनवरी 2027 तक रहेगी।

  • BS-IV वाहनों की नो-एंट्री: इस अवधि में दिल्ली-NCR में BS-IV वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। केवल BS-VI, EV और CNG वाहनों को ही प्रवेश मिलेगा।
  • नए रजिस्ट्रेशन पर रोक: 01 जुलाई 2027 से दिल्ली-NCR में 3500 किलो से कम वजन वाले सिर्फ EV वाहनों का ही नया रजिस्ट्रेशन होगा। गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, गाजियाबाद, नोएडा में यह नियम 01 जुलाई 2028 से और बाकी NCR में 01 जनवरी 2029 से लागू होगा।
  • सिर्फ ई-ऑटो: दिल्ली में 01 जनवरी 2027 से सिर्फ ई-ऑटो ही रजिस्टर होंगे। पांच जिलों में 01 जनवरी 2028 से और पूरे NCR में बाद में यही नियम लागू होगा। कैब और ई-कॉमर्स वाहनों के लिए भी नए नियम बनाए गए हैं।

देश-दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहिए – देवभूमि न्यूज 24 | खबर/विज्ञापन व पत्रकार बनने हेतु व्हाट्सएप करें: 9816216579