हितेश जैन,ब्यूरो
देवभूमि न्यूज 24 – एंटरटेनमेंट
मुंबई धनुष और ममूटी स्टारर बहुप्रतीक्षित पैन-इंडियन एक्शन फिल्म ‘OM – Chapter 1: Udhiram – The Blood Wood’ की नई रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। राजकुमार पेरियासामी निर्देशित यह फिल्म अब 20 नवंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
मेकर्स ने नई रिलीज डेट के साथ एक दमदार पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें धनुष और ममूटी हाथों में बंदूक लिए एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। समुंदर के बैकग्राउंड वाला यह पोस्टर फिल्म की भव्यता को दिखाता है।
स्टारकास्ट और प्रोडक्शन
फिल्म को RTake Studios की श्रद्धा अग्रवाल और धनुष के Wunderbar Films बैनर तले बनाया गया है। ‘अमरन’ की सफलता के बाद निर्देशक राजकुमार पेरियासामी की यह अगली बड़ी फिल्म है। इसमें धनुष, ममूटी के साथ साई पल्लवी, श्रीलीला और नसीरुद्दीन शाह अहम भूमिकाओं में हैं।
पोस्टर ने बढ़ाया क्रेज
इससे पहले ‘OM First Strike’ में धनुष के किरदार की झलक दिखाई गई थी, फिर ममूटी के ‘बर्मा कार्तिकेयन’ लुक और पहला गाना ‘अलाका लूवा’ रिलीज किया गया था। 16 अक्टूबर की पुरानी डेट पोस्टपोन होने के बाद फैंस नई डेट का इंतजार कर रहे थे।
टेक्निकल टीम
म्यूजिक – साई अभ्यंकर, सिनेमैटोग्राफी – एझिल अरासु K, एडिटिंग – R. कलैवनन, आर्ट डायरेक्टर – A. पन्नेरसेल्वम, एक्शन – यानिक बेन और केचा खम्फकडी।
प्रोड्यूसर्स – श्रद्धा अग्रवाल, धनुष और अजमत जगमग।
फिल्म 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
खबर शेयर करें – देवभूमि न्यूज 24








