हितेश जैन, ब्यूरो
देवभूमि न्यूज 24 – एंटरटेनमेंट डेस्क
मुंबई बॉलीवुड के क्रांतिकारी निर्देशक धीरू यादव की बहुचर्चित हिंदी फिल्म ‘बिजली का लट्टू’ ने रिलीज होते ही धमाका कर दिया है। प्रसार भारती के ऑफिशियल OTT प्लेटफॉर्म Waves OTT पर डिजिटल प्रीमियर के साथ ही फिल्म ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 2 पर पहुंच गई है।
फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है, जिससे पूरी टीम में जश्न का माहौल है।
दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा – “हम खुद से क्या कहें, बात सबके सामने है, इतनी हिंदी फिल्मों के बीच हमारी फिल्म ‘बिजली का लट्टू’ ट्रेंडिंग में दूसरे नंबर पे है। ये सब आपके प्यार की बदौलत है!”
निर्देशक धीरू यादव ने कहा – “हमें बेहद खुशी है कि स्ट्रीम होते ही फिल्म 2 नंबर पर आ गई। दर्शकों का दिल से आभार। जिन्होंने अभी तक नहीं देखी, वे हंसी, ड्रामा और सस्पेंस से भरी इस देसी कहानी का लुत्फ लेने के लिए आज ही Waves OTT ऐप डाउनलोड करें।”
फिल्म के बारे में:
बैनर – केशव मीडिया एंड एंटरटेनमेंट
निर्माता – केशव माहेश्वरी, सह-निर्माता – कृष्णा राठी
निर्देशक – धीरू यादव (कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सम्मानित)
जॉनर – कॉमेडी, सस्पेंस और पारिवारिक ड्रामा
फिल्म ग्रामीण परिवेश और देहाती ताने-बाने को मजेदार अंदाज में दिखाती है। कहानी आम जनमानस और सामाजिक ताने-बाने पर आधारित है।
स्टारकास्ट: राजेश राय (बॉलीवुड डेब्यू), राजीव वर्मा, संजय पांडेय, अंबिका वाणी, संदीप यादव, रितु माहेश्वरी, मुनमुन चक्रवर्ती, राजीव अयाची, योगेश तिवारी, द्वारिका दहिया, अनन्या राठी, पुष्पा पंथ, बंटी शर्मा, अंकित अग्रवाल और शिवम यादव।
फिल्म देखी क्या? खबर शेयर करें – देवभूमि न्यूज 24 | 9816216579








