हितेश जैन, ब्यूरो
देवभूमि न्यूज 24 – एंटरटेनमेंट डेस्क
मुंबई, 2 अक्टूबर: गांधी जयंती के मौके पर मशहूर फिल्मकार जोड़ी अब्बास-मस्तान ने अपनी नई फिल्म ‘3 मंकीज़’ का ऐलान कर दिया है। गांधी जी के तीन बंदरों की पारंपरिक सोच “बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो, बुरा मत बोलो” को जेन-ज़ी अंदाज़ में बदलकर नया मंत्र दिया गया है – “सब देखो। अपनी सुनो। बेखौफ बोलो।”
फिल्म का पोस्टर और मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है, जिसमें तीन बंदरों की छवि के बाद तीन किरदार अमर, अकबर और एंथनी की एंट्री होती है।
स्टारकास्ट:
- विशाल जेठवा – अमर
- मुस्तफा बर्मावाला – अकबर
- तेनजिन दल्हा – एंथनी
- अर्जुन रामपाल – संजय (रहस्यमयी किरदार)
- साथ में मुस्तफा अली भी अहम भूमिका में
पोस्टर में तीनों हीरो नकाब पहने, हथियारों के साथ खतरनाक हालात में भी मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
अब्बास-मस्तान ने कहा – “हमारे 3 मंकीज़ शरारती और अप्रत्याशित हैं। खतरनाक स्थिति में भी वे मजे लेते हैं। लेकिन अब्बास-मस्तान की फिल्म में जो दिखता है, जरूरी नहीं वही पूरी सच्चाई हो।”
अर्जुन रामपाल की एंट्री कहानी में नया ट्विस्ट लाती है। वह 3 मंकीज़ के साथ हैं या खिलाफ, यह अभी राज है।
अपने सस्पेंस और ट्विस्ट के लिए मशहूर अब्बास-मस्तान इस बार युवा और शरारती अंदाज में लौट रहे हैं।
फिल्म 4 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
मनोरंजन की हर खबर के लिए – देवभूमि न्यूज 24








