शिमला रामपुर के दुर्गम क्षेत्र काशापाट दौरे पर सीएम सुक्खू, दामणी में पारंपरिक टोपी पहनाकर किया जोरदार स्वागत

Share this post

देवभूमि न्यूज 24 – शिमला

रामपुर, 02 अक्टूबर 2026: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रामपुर विधानसभा क्षेत्र के दुर्गम क्षेत्र काशापाट के दौरे पर रहे।

काशापाट जाते समय दामणी में स्थानीय लोगों ने पारंपरिक किन्नौरी टोपियां पहनाकर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और उन्होंने मुख्यमंत्री के सामने अपनी समस्याएं भी रखीं।

मुख्यमंत्री ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया और कहा कि प्रदेश सरकार दुर्गम क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

हिमाचल की हर खबर के लिए – देवभूमि न्यूज 24 | 9816216579