मुख्यमंत्री ने तकलेच स्कूल को CBSE करने की घोषणा की, नए बस स्टैंड का भी दिया आश्वासन

Share this post

देवभूमि न्यूज 24 – शिमला
शिमला, 02 अक्टूबर 2026

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का रामपुर विधानसभा क्षेत्र के तकलेच पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ लोगों ने लंबी कतारों में खड़े होकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानीय प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री को सम्मानित भी किया।

तकलेच स्कूल अब बनेगा CBSE

मुख्यमंत्री ने तकलेच स्कूल को CBSE के अंतर्गत लाने की बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि पहले ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को CBSE शिक्षा के लिए शहरों में भेजना पड़ता था, जिससे गांवों से पलायन बढ़ता था और परिवारों पर आर्थिक बोझ भी पड़ता था।

राज्य सरकार ने सरकारी क्षेत्र में CBSE स्कूल शुरू करने का निर्णय लिया है, ताकि ग्रामीण बच्चों को घर के नजदीक ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। इससे पलायन रुकेगा और अभिभावकों का खर्च भी कम होगा।

अन्य घोषणाएं:

  • तकलेच में नया बस स्टैंड बनाने के लिए सर्वे करवाया जाएगा, सर्वे के बाद निर्माण होगा।
  • स्थानीय प्रतिनिधिमंडलों की मांग पर विभिन्न संपर्क मार्गों के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाने की घोषणा।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क और आधारभूत सुविधाएं मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता।

मुख्यमंत्री ने तकलेच CHC का निरीक्षण भी किया और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

सरकार की हर अपडेट के लिए – देवभूमि न्यूज 24 | 9816216579