देवभूमि न्यूज 24 – शिमला
शिमला, 02 अक्टूबर 2026
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद सभी क्षेत्रों का समान और संतुलित विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य पैसा सीधे गांवों की अर्थव्यवस्था में पहुंचाना है।
रामपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा –
किसानों-बागवानों के लिए बड़े फैसले:
- सरकार बनने पर दूध का खरीद मूल्य 32 रुपये था, अब लगभग दोगुना किया गया है।
- मंडी मध्यस्थता योजना के तहत सेब का खरीद मूल्य 12 रुपये से बढ़ाकर 13 रुपये प्रति किलो किया गया है। इससे बागवानों को सीधा लाभ मिलेगा।
सड़कों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं:
मुख्यमंत्री ने कहा कि टिक्कर-जरोल-गाहन सड़क के निर्माण के लिए 36 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इससे क्षेत्र के सेब बागवानों को उपज मंडियों तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी। अधिकारियों को गुणवत्ता से समझौता न करने के निर्देश दिए गए हैं।
किशाऊ बांध से होगी बड़ी कमाई:
मुख्यमंत्री ने कहा कि किशाऊ बांध परियोजना में हिमाचल के हितों की बड़ी जीत हुई है। परियोजना बनने के बाद प्रदेश को हर साल 1200 से 1500 करोड़ रुपये का लाभ होगा, जिससे बेहतर स्कूल और स्वास्थ्य संस्थान बनेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पाट गांव में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में शामिल होकर ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे और उनके सुझावों को बजट में शामिल किया जाएगा।
इस अवसर पर विधायक नंदलाल, मिल्कफेड चेयरमैन बुद्धि सिंह ठाकुर, हिमकोन चेयरमैन विकेश चौहान, कामगार बोर्ड अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर, DC अनुभव कश्यप, SP गौरव सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
हिमाचल की हर खबर के लिए – देवभूमि न्यूज 24 | 9816216579








