नाहन के चंबा मैदान में भर्ती परीक्षाओं की तैयारी के लिए समय-सारिणी जारी, 1 महीने के लिए मिलेगी अनुमति

Share this post

देवभूमि न्यूज 24 – सिरमौर
कार्तिकेय तोमर
नाहन, 01 अक्टूबर 2026

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने पुलिस, सेना व अन्य भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए नाहन के चंबा मैदान में अभ्यास की समय-सारिणी और दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी रमा शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थियों को सुबह 3:00 से 5:30 बजे तक और शाम 6:00 से 8:00 बजे तक एक महीने तक अभ्यास की अनुमति होगी।

मुख्य दिशा-निर्देश:

  • सुबह 3 से 5:30 बजे तक मैदान खोलने-बंद करने और सुबह-शाम गश्त के लिए पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे।
  • यह व्यवस्था पूरी तरह अस्थायी है और 1 माह तक जारी रहेगी।
  • निर्धारित समय के अलावा मैदान युवा सेवा एवं खेल विभाग की नियमित गतिविधियों के लिए रहेगा। बुकिंग के दौरान अभ्यर्थियों के लिए मैदान उपलब्ध नहीं होगा।
  • अभ्यर्थी केवल चंबा मैदान का ही प्रयोग कर सकेंगे, इंडोर परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इंडोर केवल पंजीकृत सदस्यों के लिए आरक्षित है।
  • कोई भी अकादमी संचालित नहीं होगी, अभ्यर्थी केवल व्यक्तिगत तैयारी करेंगे।
  • फुटबॉल सत्र के दौरान अभ्यर्थियों को मैदान में प्रवेश, दौड़ने या हस्तक्षेप की अनुमति नहीं होगी।
  • शौचालय और वाटर कूलर की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
  • अनुशासनहीनता या दुर्व्यवहार पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।

हर खबर सबसे पहले – देवभूमि न्यूज 24 | 9816216579