देवभूमि न्यूज 24 | चंडीगढ़
सेक्टर-12 स्थित PGI में हड्डियों के इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए जरूरी खबर है। पीजीआई के ऑर्थोपेडिक्स विभाग का नाम बदलकर अब ऑर्थोपेडिक सर्जरी विभाग कर दिया गया है।
विभाग के अनुसार यह बदलाव विशेषज्ञों की मौजूदा पहचान, प्रशिक्षण और विभाग के बढ़ते दायरे को ध्यान में रखते हुए किया गया है। आधुनिक समय में ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञों का काम केवल हड्डी टूटने और मांसपेशियों से जुड़ी बीमारियों के इलाज तक सीमित नहीं है।
⭕ विभाग में अब ये सेवाएं शामिल
- जोड़ प्रत्यारोपण
- ट्रॉमा सर्जरी
- खेल संबंधी चोटों की सर्जरी
- रीढ़ की सर्जरी
- बच्चों की हड्डियों से जुड़ी सर्जरी
- हड्डी के कैंसर का इलाज
- हाथ-पैर की सर्जरी और जटिल पुनर्निर्माण
पीजीआई में इस विषय की स्नातकोत्तर डिग्री MS Orthopedic Surgery है, ऐसे में विभाग का नाम भी डिग्री और विशेषज्ञों की पेशेवर पहचान के अनुरूप किया गया है।
विभागाध्यक्ष प्रो. विजय जी. गोनी ने कहा कि यह बदलाव लंबे समय से अपेक्षित था। इससे विभाग के नाम, विशेषज्ञों की पहचान और उनके प्रशिक्षण में एकरूपता आएगी।
देवभूमि न्यूज 24 | मेरा गांव मेरा देश | 9816216579
https://devbhuminews24.in/
पढ़ते रहिए – देवभूमि न्यूज 24








