शनि दोष से हैं परेशान ? जानें रत्न, दान और मंत्र से जुड़े सरल उपाय

Share this post

देवभूमि न्यूज 24 | धर्म-ज्योतिष डेस्क

अक्सर जीवन में रुकावटें, कष्ट और परेशानियां शनि के प्रकोप से जुड़ी मानी जाती हैं। ज्योतिष शास्त्र में शनि के कुप्रभाव को कम करने के लिए कई सरल उपाय बताए गए हैं।

⭕ 1. रत्न और जड़ी-बूटी उपाय

शनि के मुख्य रत्न नीलम, नीलिमा, जामुनिया और नीला कटेला हैं। विद्वानों के अनुसार अच्छा रत्न शनिवार को पुष्य नक्षत्र में धारण करना शुभ होता है। कहा जाता है कि सही रत्न धारण करते ही 40 प्रतिशत तक लाभ मिलता है।

इसी तरह बिच्छू बूटी की जड़ या शमी (छोंकरा) की जड़ को शनिवार के दिन पुष्य नक्षत्र में काले धागे में दाहिने हाथ की भुजा में बांधने से भी शनि के कुप्रभाव कम होते हैं।

⭕ 2. दान का विशेष महत्व

जब कोई उपाय काम न आए, तो दान को सबसे बड़ा उपाय माना गया है। पुष्य, अनुराधा और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में शनि से जुड़ी वस्तुओं का दान शुभ है।

दान की वस्तुएं: काले चने, काले कपड़े, जामुन, काले उड़द, काली गाय, काले जूते, तिल, सरसों का तेल, लोहा, नीलम, काले फूल आदि।

दान विधि: नक्षत्र वाले दिन योग्य ब्राह्मण को घर बुलाकर भोजन कराएं, तिलक कर मौली बांधे और संकल्प लेकर “शनि पीड़ा निवारणार्थ” दान दें।

⭕ 3. मंत्र जाप

शनि का बीज मंत्र है – ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनिश्चराय नमः। प्रतिदिन 23000 जाप का विधान है।

इसके साथ ही शनि अष्टोत्तर शतनामावली के 108 पाठ करने से शनि संबंधी सभी पीड़ाएं समाप्त होती हैं और धन-धान्य में वृद्धि होती है, ऐसी मान्यता है।

नोट: यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। किसी भी रत्न को धारण करने से पहले किसी जानकार ज्योतिषी से सलाह जरूर लें।

देवभूमि न्यूज 24 | मेरा गांव मेरा देश | 9816216579
https://devbhuminews24.in/
पढ़ते रहिए – धर्म और ज्योतिष की खबरें