पितृ पक्ष की इन 3 तिथियों पर जरूर करें श्राद्ध, पितरों के लिए हैं बेहद खास

Share this post

देवभूमि न्यूज 24 | धर्म डेस्क

पितृ पक्ष सनातन धर्म में पूर्वजों को याद करने और श्रद्धा प्रकट करने का विशेष समय है। इस दौरान पितरों की आत्मिक शांति के लिए श्राद्ध, तर्पण और दान-पुण्य किया जाता है। मान्यता है कि श्राद्ध न करने से पितृ दोष लग सकता है।

आमतौर पर जिस तिथि को पूर्वज का निधन हुआ हो, उसी तिथि पर श्राद्ध किया जाता है, लेकिन 3 तिथियों का विशेष महत्व है।

⭕ 1. महाभरणी श्राद्ध – 29 सितंबर, मंगलवार
इसका संबंध भरणी नक्षत्र से है। यदि परिवार में किसी की असमय मृत्यु हुई हो या वह अविवाहित रहा हो, तो उसके लिए भरणी श्राद्ध का विशेष महत्व है।

⭕ 2. मातृ नवमी – 4 अक्टूबर, रविवार
नवमी तिथि दिवंगत महिला पूर्वजों को समर्पित है। इस दिन मां, दादी, नानी या अन्य महिला पूर्वजों के लिए श्राद्ध किया जाता है। यदि मृत्यु तिथि याद न हो तो भी इस दिन श्राद्ध कर सकते हैं।

⭕ 3. सर्वपितृ अमावस्या – 10 अक्टूबर, शनिवार
यह पितृ पक्ष का अंतिम दिन है, इसे महालय अमावस्या भी कहते हैं। यदि किसी पूर्वज की तिथि ज्ञात न हो या किसी कारणवश श्राद्ध न हो पाया हो, तो इस दिन सभी ज्ञात-अज्ञात पितरों का श्राद्ध किया जा सकता है।

⭕ 2026 में पितृ पक्ष की पूरी सूची

  • 26 सितंबर, शनिवार – पूर्णिमा श्राद्ध
  • 27 सितंबर, रविवार – प्रतिपदा श्राद्ध
  • 28 सितंबर, सोमवार – द्वितीया श्राद्ध
  • 29 सितंबर, मंगलवार – तृतीया और महाभरणी श्राद्ध
  • 30 सितंबर, बुधवार – चतुर्थी एवं पंचमी श्राद्ध
  • 1 अक्टूबर, गुरुवार – षष्ठी श्राद्ध
  • 2 अक्टूबर, शुक्रवार – सप्तमी श्राद्ध
  • 3 अक्टूबर, शनिवार – अष्टमी श्राद्ध
  • 4 अक्टूबर, रविवार – नवमी / मातृ नवमी
  • 5 अक्टूबर, सोमवार – दशमी श्राद्ध
  • 6 अक्टूबर, मंगलवार – एकादशी श्राद्ध
  • 7 अक्टूबर, बुधवार – द्वादशी एवं मघा श्राद्ध
  • 8 अक्टूबर, गुरुवार – त्रयोदशी श्राद्ध
  • 9 अक्टूबर, शुक्रवार – चतुर्दशी श्राद्ध
  • 10 अक्टूबर, शनिवार – सर्वपितृ अमावस्या

अपनी पारिवारिक परंपरा के अनुसार ही श्राद्ध करना उत्तम माना जाता है।

देवभूमि न्यूज 24 | मेरा गांव मेरा देश | 9816216579
https://devbhuminews24.in/
पढ़ते रहिए – धर्म और ज्योतिष की खबरें