आत्मा के बारे में 5 बातें, जानकर रह जाएंगे हैरान

Share this post

देवभूमि न्यूज 24 | धर्म डेस्क

हर जीवित व्यक्ति के अंदर आत्मा मौजूद रहती है। उसके निकलते ही शरीर निर्जीव हो जाता है। गीता में श्रीकृष्ण कहते हैं, मैं हर व्यक्ति में आत्मा रूप में मौजूद हूं। गीता में आत्मा को अमर बताया गया है, जिसे न शस्त्र काट सकता है, न अग्नि जला सकती है। आत्मा से जुड़े 5 रहस्य –

⭕ 1. आत्मा का आकार
कठोपनिषद और गरुड़ पुराण में बताया गया है कि आत्मा अंगूठे के आकार की होती है। यही जीवात्मा कर्मफल को भोगती है।

⭕ 2. शरीर में आत्मा का निवास
आत्मा का निवास हृदय में होता है। गीता में श्रीकृष्ण ने कहा है – ईश्वर: सर्वभूतानां हृदेशेअर्जुन तिष्ठति।

⭕ 3. आत्मा क्या-क्या कर सकती है
आत्मा एक प्रकाश पुंज है जो सूक्ष्म शरीर के रूप में मौजूद रहती है। इसके आंख, कान, मुख, हाथ-पैर नहीं होते, फिर भी यह देख सकती है, सुन सकती है और स्पर्श कर सकती है।

⭕ 4. आत्मा का रंग कैसा होता है
ऋषि-मुनियों के अनुसार आत्मा का रंग नीला या आसमानी होता है। पांडिचेरी के प्रो. के. सुंदरम के शोध में भी आत्मा का रंग आसमानी बताया गया है।

⭕ 5. कर्मफल भोगने के लिए शरीर
मृत्यु के समय आत्मा अपने कर्मों और अधूरी इच्छाओं के साथ नए शरीर की खोज में निकल जाती है और कर्मों के अनुसार ही नया शरीर प्राप्त करती है।

देवभूमि न्यूज 24 | मेरा गांव मेरा देश | 9816216579
https://devbhuminews24.in/
पढ़ते रहिए – धर्म की खबरें