देवभूमि न्यूज 24 | मुंबई
जब दवा शरीर का इलाज करती है, तो संगीत आत्मा को सुकून देता है। इसी सोच के साथ ‘Voice of Doctors – Season 4’ का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को मुंबई के NMACC में होने जा रहा है।
यह एक अनोखा मंच है जहां देश-विदेश के डॉक्टर अपने क्लीनिक से निकलकर संगीत के जरिए खुद को एक्सप्रेस करते हैं। इस शो को आदित्य बिड़ला ग्रुप प्रेजेंट कर रहा है और राजश्री बिड़ला का इसे विशेष सहयोग प्राप्त है।
⭕ लीजेंड्स करेंगे जज
इस सीजन के ज्यूरी पैनल में तीन दिग्गज सिंगर्स होंगे – कुमार सानू, साधना सरगम और सुदेश भोसले।
पिछले तीन सीजन में यह शो काफी बड़ा हो चुका है। पहले दो सीजन JECC जयपुर में हुए थे, जहां इस साल IIFA हुआ था, जबकि तीसरा सीजन दुबई के Dubai Exhibition Centre में हुआ था। इस मंच पर शान, सुरेश वाडकर, अनुराधा पौडवाल, कविता कृष्णमूर्ति, अलका याज्ञनिक जैसे दिग्गज जज रह चुके हैं।
⭕ 1.74 लाख लोगों की कम्युनिटी
इस शो का सिलेक्शन करीब 6 महीने तक DocsCME App के जरिए ऑनलाइन और ऑफलाइन राउंड से होता है। आज Voice of Doctors से 1 लाख 74 हजार लोग जुड़े हुए हैं।
इस शो को लीड कर रहे हैं डॉ. सौरभ जैन, साथ में ऑल इंडिया कोऑर्डिनेटर डॉ. नवतेज शर्मा और म्यूजिकल मेंटर डॉ. गौरव जैन हैं।
डॉ. सौरभ जैन ने कहा, “Voice of Doctors प्रोफेशन के पीछे छिपे इंसान का जश्न है। डॉक्टर रोज लोगों को ठीक करते हैं और संगीत के जरिए वे खुद को एक्सप्रेस करते हैं।”
कुमार सानू ने कहा, “संगीत की कोई सीमा नहीं है। डॉक्टरों को अपनी प्रतिभा दिखाते देखना बहुत अच्छा लगता है।”
Venue: NMACC, Mumbai
Date: 4 October 2026
देवभूमि न्यूज 24 | मेरा गांव मेरा देश | 9816216579
https://devbhuminews24.in/
पढ़ते रहिए – बॉलीवुड की खबरें








