मुख्यमंत्री सुक्खू का छात्रों से सीधा संवाद, छात्रा की मांग पर रचौली स्कूल भवन के लिए 2 करोड़ की घोषणा

Share this post

देवभूमि न्यूज 24 | शिमला | 3 अक्टूबर 2026

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर बुशहर में विद्यार्थियों के साथ सीधा संवाद किया। छात्रों ने शिक्षा, पर्यटन, सामाजिक समानता और नशे जैसे मुद्दों पर सवाल पूछे।

⭕ रचौली स्कूल को मिलेंगे 2 करोड़

एक छात्रा ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रचौली दो स्थानों पर चल रही है और भवन निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध है। इस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की और कहा कि जरूरत पड़ी तो अतिरिक्त राशि भी दी जाएगी।

एक छात्रा ने हिंदी के एक ही शिक्षक होने की समस्या बताई, जिस पर CM ने अतिरिक्त शिक्षक देने का आश्वासन दिया। वहीं सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की मांग पर उन्होंने कहा कि सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा संस्थानों पर फोकस कर रही है।

⭕ छात्रों के सवाल, CM के जवाब

  • राजनीति क्यों? – छात्र जीवन से ही रुचि थी, राजनीति भी जनसेवा है।
  • राजनीति में न होते तो? – खेती-बाड़ी करता।
  • पसंदीदा भोजन? – हिमाचल के पारंपरिक व्यंजन, सिड्डू सबसे पसंदीदा।
  • क्या सोचा था CM बनेंगे? – कर्म और मेहनत से ही रास्ते बनते हैं।

एक छात्रा ने अयोध्या एक्सपोजर विजिट के लिए आभार जताया, जिस पर CM ने कहा कि सरकार आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा दे रही है और भगवान राम हमारे आराध्य हैं।

मुख्यमंत्री ने छात्रों को मोबाइल का कम इस्तेमाल करने और खेलों में भाग लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की गैर-शैक्षणिक ड्यूटी कम की जा रही है ताकि पढ़ाई प्रभावित न हो।

⭕ एंटी चिट्टा रैली को हरी झंडी

संवाद के बाद CM ने स्कूल से ‘एंटी चिट्टा’ रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और खुद भी रैली में शामिल हुए। छात्र हाथों में नशा विरोधी तख्तियां लेकर चौधरी अड्डा से मुख्य बाजार तक गए और नशे के खिलाफ नारे लगाए। अंत में CM ने छात्रों को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई।

इस अवसर पर महाधिवक्ता अनूप रत्न, हिमकोन अध्यक्ष विकेश चौहान, मिल्कफेड अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

देवभूमि न्यूज 24 | मेरा गांव मेरा देश | 9816216579
https://devbhuminews24.in/