रघुवीर सिंह तोमर,ब्यूरो
देवभूमि न्यूज 24 | पांवटा साहिब (सिरमौर)
सिरमौर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से बार-बार हो रही बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ताओं के लिए विद्युत विभाग ने सूचना जारी की है।
HPSEBL पांवटा साहिब के समस्त कर्मचारीगण ने बताया कि यह कटौती किसी खराबी के कारण नहीं, बल्कि भविष्य की बिजली आपूर्ति को और अधिक मजबूत बनाने के लिए की जा रही है।
⭕ क्यों हो रही है कटौती?
विभाग के अनुसार पांवटा साहिब में विकास के साथ बिजली की खपत कई गुना बढ़ गई है। इसे पूरा करने के लिए बड़े स्तर पर कार्य चल रहा है:
- पुरानी और खराब तारों को हटाकर नई अच्छी गुणवत्ता वाली केबलें लगाई जा रही हैं।
- जगह-जगह नए ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं।
- पुराने ट्रांसफार्मरों को अपग्रेड किया जा रहा है।
- नई HT और LT लाइनों का निर्माण किया जा रहा है।
इसी कार्य के कारण रोजाना थोड़े-थोड़े समय के लिए सप्लाई बंद करनी पड़ रही है।
विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बेहतर भविष्य के लिए सहयोग बनाए रखें और अधिकारियों-कर्मचारियों को अनावश्यक परेशान न करें। विभाग ने कहा कि पूरे हिमाचल में सबसे तेज गति से सुधार कार्य पांवटा साहिब में ही हो रहा है।
आपका सहयोग ही हमारी शक्ति है। असुविधा के लिए खेद है।
देवभूमि न्यूज 24 | मेरा गांव मेरा देश | 9816216579
https://devbhuminews24.in/








