देवभूमि न्यूज 24 | शैंशर कोठी
जिला कुल्लू
शैंशर कोठी की देहरीधार पंचायत के तुंग गांव के प्रतिष्ठित किसान, देव समाज के अग्रणी पालसरा स्वर्गीय श्री आलम चंद ठाकुर जी की प्रथम पुण्यतिथि पर परिवार एवं समस्त क्षेत्रवासियों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
जन्म: 05 जुलाई 1929 | निधन: 16 सितंबर 2025
⭕ जीवन परिचय
श्री आलम चंद ठाकुर जी का जन्म 05 जुलाई 1929 को हुआ था। उन्होंने शैंशर कोठी के गढ़पति देवता श्री मनु ऋषि जी के प्रमुख पालसरा के रूप में देव समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
⭕ देव समाज में योगदान
देवता के प्रमुख दोरों एवं उत्सवों में वे व्यवस्थाओं का कुशल संचालन करते थे। इसके साथ ही कोठी के अंतर्गत आने वाले जगथंब ऋषि, कशु नारायण, माता शतरूपा, डूंथरू नारायण, वशिष्ठ ऋषि एवं धुंबल नारायण आदि देवी-देवताओं की सेवा-व्यवस्था में भी सदैव अग्रणी रहे।
⭕ उच्चकोटि के किसान एवं अग्रणी बागवान
वे पूरे क्षेत्र में प्रतिष्ठित किसान थे। शैंशर कोठी में सबसे पहले इन्होंने सेब के पौधों का बगीचा तैयार किया, जिससे क्षेत्र के अन्य किसानों को भी बागवानी अपनाने की प्रेरणा मिली।
⭕ सफल भेड़पालक
वे क्षेत्र के प्रसिद्ध भेड़पालक थे। उनके पास हमेशा 200 से 250 तक भेड़-बकरियां रहती थीं। ऊन की कताई-बुनाई से वे ऊनी कोट, पट्टू तथा अन्य पारंपरिक वस्तुएं तैयार करते थे।
⭕ परिवार और संस्कार
उन्होंने अपने तीनों बेटों को अच्छी शिक्षा दिलाकर सरकारी सेवा तक पहुंचाया तथा दो बेटियों को भी पढ़ा-लिखा कर आत्मनिर्भर बनाया। जीवन के अंतिम पड़ाव में उन्हें छह पौत्रों का पालन-पोषण, उनकी शादी करवाने और आशीर्वाद देने का सौभाग्य मिला।
राजनीति में वे कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे और पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह, पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर, दिलेर स्वभाव पूर्व मंत्री करण सिंह तथा राम सिंह मियां चेयरमैन आदि से उनके संबंध रहे थे।
आपका जीवन देव आस्था, मेहनत, कृषि, बागवानी, पशुपालन, परिवार और समाज के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है। आपकी स्मृतियां सदैव जीवित रहेंगी।
विनम्र श्रद्धांजलि!
देवभूमि न्यूज 24 | मेरा गांव मेरा देश | 9816216579
https://devbhuminews24.in/








