शिमला में 30 नवंबर तक धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी पर प्रतिबंध, DM ने जारी किए आदेश

Share this post

देवभूमि न्यूज 24 | शिमला | 3 अक्टूबर 2026

शिमला शहर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक शांति बनाए रखने के लिए जिला दंडाधिकारी अनुपम कश्यप ने कड़े आदेश जारी किए हैं।

पंजाब सुरक्षा राज्य अधिनियम, 1953 की धारा 6 के तहत मॉल रोड और आसपास के चिन्हित क्षेत्रों में रैलियां, प्रदर्शन, सार्वजनिक बैठकें, नारेबाजी और बैंड बजाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही ऐसी वस्तुएं ले जाने पर भी रोक रहेगी जिनका इस्तेमाल हथियार के तौर पर हो सकता है।

आदेश के अनुसार इन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की रैली या प्रदर्शन के लिए सक्षम प्राधिकारी से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। यह आदेश पुलिस, अर्द्धसैनिक बलों और सैन्य कर्मियों पर ड्यूटी के दौरान लागू नहीं होगा।

यह आदेश 01 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक लागू रहेगा और उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई होगी।

⭕ इन क्षेत्रों में रहेगा प्रतिबंध:

  • छोटा शिमला से कैनेडी हाउस एवं रिज तक मॉल रोड
  • रेन्डेजवस रेस्टोरेंट से रिवोली सिनेमा की ओर 150 मीटर तक
  • स्कैंडल प्वाइंट से काली बाड़ी मंदिर तक
  • छोटा शिमला गुरुद्वारा से छोटा शिमला-कसुम्पटी मार्ग तक लिंक रोड
  • छोटा शिमला चौक से राजभवन होते हुए ओक ओवर तक
  • छोटा शिमला गुरुद्वारा के समीप से कसुम्पटी रोड की ओर जाने वाली सीढ़ियां एवं पैदल मार्ग
  • कार्ट रोड से मजीठा हाउस तक लिंक रोड
  • ए.जी. कार्यालय से कार्ट रोड की ओर जाने वाला मार्ग
  • सी.पी.डब्ल्यू.डी. कार्यालय से चौड़ा मैदान तक जाने वाला मार्ग
  • पुलिस गुमटी से उपायुक्त कार्यालय के ऊपर की ओर लोअर बाजार की तरफ 50 मीटर तक का क्षेत्र

जिला प्रशासन ने सभी से आदेशों का पालन करने की अपील की है।

देवभूमि न्यूज 24 | मेरा गांव मेरा देश | 9816216579
https://devbhuminews24.in/