बचपन का सपना हुआ सच, Voice of Doctors के प्री-फिनाले में पहुंचीं Biba Singh*हितेश जैन,ब्यूरो

Share this post

देवभूमि न्यूज 24 | बॉलीवुड डेस्क

डॉक्टर बिबा सिंह के लिए गाना सिर्फ एक शौक नहीं, बल्कि बचपन का सपना है। छोटी उम्र में वह अपने माता-पिता के साथ Indian Idol, American Idol और The Voice जैसे शोज देखती थीं और खुद स्टेज पर खड़े होने का सपना देखती थीं। अब वह सपना ‘Voice of Doctors’ के जरिए सच हो रहा है।

डॉ. सौरभ जैन के नेतृत्व में शुरू किया गया ‘Voice of Doctors’ एक ऐसा मंच है, जहां मेडिकल प्रोफेशनल्स अपने संगीत के पैशन को जीते हैं। महीनों की ट्रेनिंग और रिहर्सल के बाद बिबा ने मुंबई में होने वाले प्री-फिनाले राउंड में अपनी जगह बना ली है।

⭕ 2 से 4 अक्टूबर को होगा मुकाबला

यह कॉम्पिटिशन 2, 3 और 4 अक्टूबर को मुंबई में होगा, जहां देशभर के डॉक्टर-सिंगर्स अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। इस शो की सबसे बड़ी खासियत इसका जज पैनल है, जिसमें दिग्गज गायक कुमार सानू, साधना सरगम और सुदेश भोसले शामिल हैं।

बिबा के लिए प्री-फिनाले तक पहुंचना सिर्फ एक कॉम्पिटिशन नहीं, बल्कि बचपन के सपने की नई शुरुआत है।

बिबा सिंह ने कहा, “संगीत हमेशा से मेरी जिंदगी का हिस्सा रहा है। छोटी बच्ची के तौर पर मैं सिंगिंग शोज देखकर स्टेज पर जाने का सपना देखती थी। मैंने कभी नहीं सोचा था कि सालों बाद Voice of Doctors के जरिए मुझे यह मौका मिलेगा। मुंबई में प्री-फिनाले में पहुंचना मेरे लिए बहुत स्पेशल है, वो भी कुमार सानू जैसे लीजेंड्स के सामने परफॉर्म करना यादगार रहेगा।”

देवभूमि न्यूज 24 | मेरा गांव मेरा देश | 9816216579
https://devbhuminews24.in/
पढ़ते रहिए – बॉलीवुड की खबरें