मदद की अपील: शिलाई के बेटे अनिल शर्मा को आपकी जरूरत

Share this post

देवभूमि न्यूज 24 | शिलाई (सिरमौर)

शिलाई उपमंडल के गांव-भंगाटा, पोस्ट ऑफिस ग्वाली के निवासी अनिल शर्मा गंभीर किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं और जीवन-मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं।

परिजनों ने पहले नाहन मेडिकल कॉलेज में इलाज करवाया, हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया है, जहां वे अभी भर्ती हैं।

परिवार अपनी सारी जमा पूंजी इलाज में लगा चुका है और अब आगे के इलाज के लिए आर्थिक संकट में है।

आप सभी से हाथ जोड़कर आग्रह है कि एक छोटी सी मदद – 100, 200, 500 रुपये का सहयोग भी अनिल के लिए संजीवनी बन सकता है।

⚠️ नोट: यह जनहित में जारी अपील है। सहयोग करने से पहले कृपया परिवार/परिजनों से सीधे संपर्क कर पुष्टि अवश्य कर लें।

यदि आप सहयोग करना चाहते हैं तो कृपया परिवार के आधिकारिक खाते/नंबर पर ही सहयोग करें और स्क्रीनशॉट साझा न करें।

ईश्वर से अनिल जी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना।

देवभूमि न्यूज 24 | मेरा गांव मेरा देश | 9816216579
https://devbhuminews24.in/