देवभूमि न्यूज 24 शिमला
महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के सम्मान में “मेरा भारत – मेरी जिम्मेदारी” पहल के तहत मेरा युवा भारत, शिमला और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के स्वयंसेवकों और निफा एनजीओ, शिमला के संयुक्त तत्वावधान में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।
⭕ क्या हुआ?
स्वयंसेवकों ने रिज मैदान से जाखू हनुमान मंदिर तक सम्पूर्ण मार्ग के दोनों ओर तथा मंदिर परिसर में गहन सफाई अभियान चलाया।
इस दौरान लगभग 110 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया गया, जिसमें मुख्य रूप से सिंगल यूज प्लास्टिक शामिल था।
अभियान का विशेष फोकस सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों को उजागर करना रहा। स्वयंसेवकों ने लोगों को जागरूक किया कि इस प्रकार का प्लास्टिक पर्यावरण के लिए अत्यंत हानिकारक है।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।
जारीकर्ता: विपिन कुमार, उप निदेशक, मेरा युवा भारत, शिमला, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार
देवभूमि न्यूज 24 | मेरा गांव मेरा देश | 9816216579
https://devbhuminews24.in/








