देवभूमि न्यूज 24
कार्तिकेय तोमर नाहन
सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन शहर को बेसहारा गौवंश की समस्या से मुक्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आज 7 बेसहारा गौवंश को कोटला बड़ोग गौशाला में स्थानांतरित किया गया।
⭕ एसडीएम ने दी जानकारी
एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने बताया कि जिला प्रशासन, नगर परिषद, पशुपालन विभाग और पुलिस के संयुक्त अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और बेसहारा गौवंश को कोटला बड़ोग और नालागढ़ स्थित हांडा कुंडी बुल सैंक्चुरी में भेजा जाएगा।
⭕ टैग से पकड़े गए 3 मालिक
इन 7 गौवंश में 3 टैग लगे पालतू गौवंश पाए गए। भारत पशुधन पोर्टल पर टैग की जानकारी से मालिकों की पहचान हुई:
- रमेश चंद निवासी नौणी का बाग वार्ड नं 12
- रजत सैनी नौणी का बाग वार्ड नं 12
- राज कुमार वार्ड नं 13
प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए नगर परिषद नाहन को तीनों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
एसडीएम ने पशुपालकों से अपील की कि अपने पशुओं को आवारा न छोड़ें, इससे दुर्घटनाएं होती हैं और लोगों को परेशानी होती है। भविष्य में भी ऐसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई होगी।
देवभूमि न्यूज 24 | मेरा गांव मेरा देश | 9816216579
https://devbhuminews24.in/








