चंडीगढ़ में दशहरे पर दिखेगा 221 फीट का रावण, 34 लाख की लागत से तैयार, 360 डिग्री घूमेगा चेहरा

Share this post

देवभूमि न्यूज 24 | चंडीगढ़

दशहरे को लेकर चंडीगढ़ में रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के विशाल पुतले तैयार करने का काम जोरों पर है। शहर में करीब 40 कारीगर पिछले 3 महीने से दिन-रात पुतलों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

⭕ इस बार का सबसे बड़ा आकर्षण

पंचकूला में तैयार हो रहा 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला। इस पर करीब 34 लाख रुपए खर्च हो रहे हैं। पुतले में 2021 ईको-फ्रेंडली पटाखे और 18 प्वाइंट लाइटें लगाई जा रही हैं, जिन्हें रिमोट से कंट्रोल किया जाएगा। भीड़ के लिए जगह बनाने हेतु इस बार सिर्फ रावण का ही विशाल पुतला बनाया जा रहा है।

⭕ क्या-क्या लगा?

  • 70 क्विंटल (7 टन) स्टील पाइप और लोहा
  • 720 बांस (हर बांस 24 फीट लंबा) – असम से मंगवाए गए
  • 4,000 मीटर वेलवेट कपड़ा

सेक्टर-46 में 100 फीट रावण और 75-75 फीट के कुंभकरण-मेघनाथ के पुतले भी बन रहे हैं, जिनकी लागत 1 से 2.25 लाख तक है।

⭕ 360 डिग्री घूमेगा चेहरा

रावण के चेहरे को 360 डिग्री घुमाने के लिए मैकेनिकल सिस्टम लगाया जा रहा है। हर पुतले में 50-60 जोड़ होंगे जो रिमोट से चलेंगे।

कारीगर शाहरुख के परिवार में 4 पीढ़ियों से पुतले बनाने का काम हो रहा है।

देवभूमि न्यूज 24 | मेरा गांव मेरा देश | 9816216579
https://devbhuminews24.in/