Subedaar की एशिया में धूम, Asian Academy Creative Awards 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी फिल्म

Share this post

मुंबई ब्यूरो,हितेश जैन
देवभूमि न्यूज 24 | एंटरटेनमेंट डेस्क

Asian Academy Creative Awards 2026 ने 18 देशों के नेशनल विनर्स की घोषणा कर दी है। भारत से Subedaar सबसे चर्चित टाइटल्स में से एक रही।

⭕ बड़ी उपलब्धि

  • बेस्ट एक्टर (लीडिंग रोल) – नेशनल विनर: अनिल कपूर (Subedaar के लिए)
  • बेस्ट डायरेक्शन (फीचर फिल्म) – नेशनल विनर: सुरेश त्रिवेदी (Subedaar के लिए)
  • फिल्म को प्रोड्यूस किया है विक्रम मल्होत्रा, सुरेश त्रिवेदी और अनिल कपूर ने।

अब अनिल कपूर और सुरेश त्रिवेदी दोनों 3 दिसंबर को सिंगापुर के Capitol Theatre में होने वाले Grand Awards Gala में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। चीन से जैकी चैन (The Shadow’s Edge) जैसे दिग्गज भी इस लिस्ट में हैं।

प्रोडक्शन हाउस Opening Image और Abundantia Entertainment ने पोस्ट किया – “The global takeover continues! After making waves across the world, Subedaar brings home big wins!”

⭕ कड़ा कॉम्पिटिशन

बेस्ट फीचर फिल्म कैटेगरी में Subedaar का मुकाबला इंडोनेशिया की Sundance फिल्म Levitating, सिंगापुर की Annecy विनर The Violinist और भारत की Bison Kaalamaadan से है।

इस साल 18 देशों से 335 नेशनल विनर्स 39 कैटेगरी में चुने गए हैं, जूरी में 38 देशों के एक्सपर्ट शामिल थे।

⭕ रिकॉर्डतोड़ साल

Subedaar Amazon Prime Video पर ओपनिंग वीकेंड में सबसे ज्यादा देखी गई इंडियन ओरिजिनल बनी, 31 देशों में ट्रेंड किया। वहीं स्टूडियो की दूसरी फिल्म Maa Behen (माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी) Netflix पर नॉन-इंग्लिश फिल्मों में ग्लोबली नंबर 2 रही। दोनों फिल्में Ormax Media की 2026 की टॉप 10 मोस्ट वॉच्ड हिंदी OTT फिल्मों में शामिल थीं।

देवभूमि न्यूज 24 | मेरा गांव मेरा देश | 9816216579
https://devbhuminews24.in/