देवभूमि न्यूज 24 | विशेष आलेख
आज मनुष्य की डिजिटल पहचान उसके भौतिक अस्तित्व जितनी ही महत्वपूर्ण हो गई है। हम क्या खोजते, खरीदते और किससे बात करते हैं, इसका डिजिटल निशान छूटता है। सवाल है कि इस जानकारी पर हमारा नियंत्रण कितना है?
निजता वह अधिकार है जिससे व्यक्ति अपनी जानकारी तक दूसरों की पहुंच नियंत्रित करता है। के.एस. पुट्टस्वामी बनाम भारत संघ (2017) में सुप्रीम कोर्ट ने निजता को मौलिक अधिकार माना, जो जीवन, गरिमा और स्वायत्तता से जुड़ा है।
⭕ निजता पर 5 बड़े खतरे
1. राज्य की निगरानी: फेस रिकग्निशन, बायोमेट्रिक, लोकेशन ट्रैकिंग अपराध नियंत्रण में उपयोगी हैं, पर बिना कानूनी सीमा के व्यापक निगरानी बन सकती हैं।
2. कंपनियों द्वारा डेटा संग्रह: सोशल मीडिया, ई-कॉमर्स, ऐप्स से व्यवहारगत प्रोफाइल बनती है, जो पसंद और निर्णयों को प्रभावित कर सकती है। डेटा अब आर्थिक शक्ति है।
3. डॉक्सिंग और डीपफेक: बिना अनुमति पता, फोन, फोटो सार्वजनिक करना, AI से चेहरा-आवाज की नकल बनाकर गरिमा को ठेस पहुंचाना।
4. डेटा लीक और एल्गोरिद्मिक भेदभाव: वित्तीय, स्वास्थ्य जानकारी चोरी से फ्रॉड, और पक्षपाती डेटा से भेदभावपूर्ण फैसले।
5. सहमति की थकान: लंबी प्राइवेसी पॉलिसी बिना पढ़े ‘I Agree’ पर क्लिक करना, जो वास्तविक सहमति नहीं।
⭕ समाधान क्या है?
- कानून का सख्त पालन: डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम, 2023 का प्रभावी क्रियान्वयन।
- प्राइवेसी बाय डिजाइन: तकनीक बनाते ही डेटा न्यूनतमकरण, एन्क्रिप्शन को अपनाना।
- प्लेटफॉर्म की जवाबदेही: डॉक्सिंग, डीपफेक की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई।
- डिजिटल साक्षरता: मजबूत पासवर्ड, 2FA, प्राइवेसी सेटिंग का उपयोग।
निजता केवल डेटा सुरक्षा नहीं, बल्कि गरिमा, स्वतंत्रता और आत्मनिर्णय का प्रश्न है। हमें ऐसी व्यवस्था चाहिए जहाँ तकनीक शक्ति का नहीं, विकास का साधन हो।
लेखक: डॉ. सत्यवान सौरभ, कवि, सामाजिक विचारक, आकाशवाणी पेनालिस्ट, भिवानी (हरियाणा)
देवभूमि न्यूज 24 | मेरा गांव मेरा देश | 9816216579
https://devbhuminews24.in/








