पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाना और युवाओं को खेलों से जोड़ना प्राथमिकता – अनिरुद्ध सिंह

Share this post

देवभूमि न्यूज 24 | शिमला | 04 अक्टूबर 2026

स्वर्गीय तुलसी राम, धर्म सिंह एवं राजू वर्मा मेमोरियल और खेल पर्यावरण एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा चमियाना में चार दिवसीय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। वॉलीबॉल, कबड्डी और रस्साकशी प्रतियोगिताएं हुईं।

⭕ पंचायतें आत्मनिर्भर बनें

मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार क्षेत्र के विकास और युवा प्रतिभा को निखारने के लिए हरसंभव सहयोग देगी। पंचायतों को अपनी भूमि और संपत्तियों का बेहतर उपयोग कर आय के स्थायी साधन बनाने चाहिए। खेल मैदान सार्वजनिक संपत्ति है, इसे सुरक्षित रखना जरूरी है। उन्होंने मैदान के विकास के लिए एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए।

⭕ चमियाना स्कूल अगले सत्र से CBSE

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चमियाना को अगले शैक्षणिक सत्र से CBSE स्कूल के रूप में शुरू करने की घोषणा की।

⭕ पार्किंग और विकास को गति

  • 12 से 15 करोड़ की लागत से बहुमंजिला पार्किंग परिसर का प्रस्ताव
  • चौक विस्तार और 300-400 वाहनों की पार्किंग सुविधा
  • PWD डिवीजन को यहां स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू

⭕ संस्कृति को संजोने का आह्वान

मंत्री ने कहा मोबाइल, TV और सोशल मीडिया से पारंपरिक गतिविधियां कम हो रही हैं। युवाओं को खेल के साथ जागरण जैसी धार्मिक-सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ना जरूरी है।

⭕ विजेता सम्मानित

कबड्डी में ऊना टीम विजेता को 70 हजार व ट्रॉफी, उपविजेता सिरमौर को 31 हजार व ट्रॉफी, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट विशाल भारद्वाज सम्मानित।

इस मौके पर BDO अंकित कोटिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक ठाकुर, SHO विवेक गौतम, BDC चेयरमैन तारा चंद ठाकुर सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

देवभूमि न्यूज 24 | मेरा गांव मेरा देश | 9816216579
https://devbhuminews24.in/