केंद्र की मदद से हो रहा हिमाचल का विकास, सीएम सुक्खू ने नहीं कहा आभार: जयराम ठाकुर

Share this post

देवभूमि न्यूज 24 | हमीरपुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। कहा कि हिमाचल में विकास कार्य केंद्र की भाजपा सरकार के सहयोग से हो रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्र का एक बार भी आभार नहीं जताया।

⭕ केंद्र की सौगातों पर राजनीति

हमीरपुर से जारी बयान में जयराम ठाकुर ने कहा कि CM जहां भी जा रहे हैं, केंद्र से मिली सौगातों और बजटीय सहायता के सहारे राजनीति चमका रहे हैं। सड़कों के निर्माण, रखरखाव और बुनियादी ढांचे के लिए केंद्र से अरबों की सहायता मिली है। जिन सड़कों के उद्घाटन-शिलान्यास हो रहे हैं, उनका बजट केंद्र से स्वीकृत है।

⭕ वित्तीय स्थिति पर सवाल

  • सरकार धर्मशाला केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए 30 करोड़ और रेलवे प्रोजेक्ट में 10% हिस्सेदारी तक नहीं दे पा रही।
  • पिछले चार साल सड़कों की हालत खराब थी, अब केंद्र की राशि से सुधार हो रहा है।
  • फोरलेन नेटवर्क से पर्यटन बढ़ा, स्थानीय कारोबार को लाभ मिला।

उन्होंने बताया कि दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ बैठक में हिमाचल की सड़क परियोजनाओं की समीक्षा हुई और अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

⭕ रामपुर का उदाहरण

जयराम ने कहा कि रामपुर में 232.93 करोड़ की जिन परियोजनाओं की सौगात की बात हो रही है, उनमें शत-प्रतिशत धनराशि केंद्र से आई है। ग्रामीण सड़कों का जाल प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बिछ रहा है। शिमला सांसद सुरेश कश्यप के माध्यम से भी कई प्रोजेक्ट स्वीकृत हुए हैं, लेकिन कांग्रेस श्रेय लेने की राजनीति कर रही है।

देवभूमि न्यूज 24 | मेरा गांव मेरा देश | 9816216579
https://devbhuminews24.in/