पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, शहीद का शव ले जा रही एंबुलेंस ट्रक से टकराई, 4 की मौत

Share this post

देवभूमि न्यूज 24 | सुल्तानपुर

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। हलियापुर थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 79.6 के पास शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर लेकर चंडीगढ़/पंचकूला से गाजीपुर/देवरिया जा रही एंबुलेंस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

⭕ मृतकों की पहचान

  • जसपाल (30) – एंबुलेंस चालक
  • साजन सिंह (35)
  • गौरव सिंह (28)
  • राम समुझ सिंह (40) – शहीद के परिजन बताए जा रहे हैं

सूचना पर हलियापुर पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की। हादसे के बाद कुछ देर अफरा-तफरी रही।

पुलिस CCTV और अन्य तथ्यों से जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में अनियंत्रित गति कारण मानी जा रही है।

सबसे मार्मिक पहलू यह है कि जिस एंबुलेंस में शहीद की अंतिम यात्रा निकाली जा रही थी, उसी में चार और जिंदगियां चली गईं।

देवभूमि न्यूज 24 | मेरा गांव मेरा देश | 9816216579
https://devbhuminews24.in/