देश-प्रदेश से बड़ी खबरें – 05 अक्टूबर सोमवार

Share this post

  *देवभूमि न्यूज 24*

1. सुप्रीम कोर्ट में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुनवाई आज, एकतरफा फैसले लेने का आरोप; मांग- फैसला आने तक कामकाज से अलग रखा जाए।

2. जस्टिस भुइयां बोले- वोटिंग से रोकने वाली प्रक्रिया मनमानी, इसे कोई बहाना सही नहीं ठहरा सकता; अरबपति हो या रिक्शे वाला, दोनों के वोट बराबर।

3. जयराम रमेश ने कहा कि जस्टिस भुइयां की टिप्पणी से साबित होता है कि CEC ने संविधान के प्रावधानों और भावना दोनों का उल्लंघन किया है।

4. एसआईआर पर उठे सवाल: कांग्रेस बोली- ज्ञानेश कुमार को पद पर रहने का हक नहीं।

5. सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस रोहिंटन फली नरीमन ने चुनाव आयोग के कामकाज पर गंभीर चिंता जताई, SIR के दौरान मतदाताओं के वोट के अधिकार से वंचित होने का मामला।

6. जयशंकर बोले- जब दुनिया पाकिस्तान के पीछे खड़ी थी, तब भारत के साथ रूस था; 70 साल में कश्मीर समेत 4 मसलों पर समर्थन किया।

7. तमिलनाडु समेत 4 राज्यों में उपचुनाव के लिए प्रचार खत्म, 6 अक्टूबर को वोटिंग होगी।

8. ‘हमें गिरफ्तार किया जा सकता है’, CJP के सौरव दास का दावा, सरकार को चेतावनी।

9. ‘फिर चारों ओर फैल गए खटमल’, CJP के प्रदर्शन पर भड़के CM सुवेंदु अधिकारी, बोले- इन्हें जड़ से उखाड़ना होगा।

10. भारत-कनाडा के बीच CEPA के लिए 5वें दौर की बातचीत आज से ओटावा में शुरू, 9 अक्टूबर तक चलेगी।

11. स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन आज से तीन दिन की भारत यात्रा पर, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू से मिलेंगे। व्यापार और EFTA पर चर्चा होगी।

12. 5वां कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन का आज आखिरी दिन, नई दिल्ली में “प्रवाह के युग में सुदृढ़शीलता” विषय पर 30 देशों के 180 से अधिक विशेषज्ञ शामिल।

13. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल आज शाम 4 बजे AICC मुख्यालय में महासचिवों और राज्य प्रभारियों की बैठक करेंगे।

14. लड़ाकू विमान: हिंद-प्रशांत में सैन्य सहयोग मजबूत, जापान के साथ राफेल F4 ने हवाई अभ्यास किया।

15. संजय दत्त ने कहा- अब भारत में पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती, शिवजी से पुराने दौर के लौटने की कामना की।

16. टैक्स अधिकारियों से छिनेगा गिरफ्तारी का अधिकार, अब बिना कोर्ट-ऑर्डर अरेस्ट नहीं कर पाएंगे; GST कानून में सुधार की तैयारी।

17. GST परिषद 7 अक्टूबर की बैठक में गिरफ्तारी शक्तियां खत्म करने और आपराधिक मुकदमे की सीमा 1 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़ करने पर विचार कर सकती है।

देवभूमि न्यूज 24 | मेरा गांव मेरा देश
9816216579
https://devbhuminews24.in/