*देवभूमि न्यूज 24*
26 सितंबर 2026, शनिवार से 16 दिवसीय श्राद्ध पक्ष प्रारंभ हो चुके हैं। 10 अक्टूबर 2026 को सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों की विदाई होगी। इन सोलह दिनों में तर्पण, पिंडदान, अन्नदान के लिए विशेष समय माना गया है।
श्राद्ध का उत्तम समय:
पितरों का श्राद्ध मध्यान्ह काल, कुतुप काल, रोहिणी काल और अभिजीत मुहूर्त में करना सर्वश्रेष्ठ है। मध्यान्ह काल सुबह 09 से 12 बजे के बीच माना गया है। इसमें भी कुतुप और रोहिणी काल का अधिक महत्व है। कुतुप काल दिन का आठवां मुहूर्त होता है जो करीब सुबह 11:30 से 12:30 के बीच रहता है। पाप का शमन करने के कारण इसे कुतुप कहा गया है। इसी बीच बुधवार को छोड़कर अभिजीत मुहूर्त भी रहता है।
कितने ब्राह्मणों को कराएं भोजन?
जैसे पंचबलि में गाय, कुत्ते, कौवे, चींटी और अतिथि को भोजन कराते हैं, वैसे ही योग्य ब्राह्मण को भी इसी कर्म में गिना जाता है। बटुक यानी कम उम्र के बालक ब्राह्मण। यथाशक्ति 1 से लेकर 11 ब्राह्मणों को भोजन करा सकते हैं। मान्यता है कि भांजा और दामाद को भोजन कराना 100 ब्राह्मणों को भोजन कराने के बराबर होता है।
ब्राह्मण भोज का विज्ञान:
- पृथ्वी में डाला गया अन्न का बीज सौ गुना बढ़ता है और अग्नि में डाली गई वस्तु हजार गुना फल देती है।
- हवन का अन्न परिवर्तित होकर देव और पितरों को तृप्त करता है।
- पुराणों के अनुसार ब्राह्मण अग्नि के समान है। विराट के जिस मुख से अग्नि देव उत्पन्न हुए उसी मुख से ब्राह्मण की उत्पत्ति मानी गई है।
- जैसे रेडियो यंत्र से बोला गया एक शब्द विद्युत शक्ति से पूरे ब्रह्मांड में फैल जाता है, वैसे ही पृथ्वी से देव-पितरों तक द्रव्य पहुंचाने के लिए अग्निदेव माध्यम हैं।
- शास्त्रों के अनुसार श्राद्ध के दिन पितृ स्वयं ब्राह्मण के रूप में उपस्थित होकर वायु रूप में भोजन ग्रहण करते हैं।
- यदि ब्राह्मण भोज संभव न हो तो यथाशक्ति गाय, कुत्ते, कौवे, चींटी और किसी अतिथि या गरीब को भोजन कराएं।
🚩 हरि ॐ 🚩
धार्मिक, आध्यात्मिक लेख जीवन सुधारने के लिए पढ़ते रहें – देवभूमि न्यूज 24
देवभूमि न्यूज 24 | मेरा गांव मेरा देश
9816216579
https://devbhuminews24.in/








