हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक ने भवाई और नया टिकर में लगाया वित्तीय साक्षरता शिविर

Share this post

देवभूमि न्यूज 24 / सिरमौर
कार्तिकेय तोमर

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक वित्तीय साक्षरता केंद्र द्वारा ग्राम पंचायत भवाई और ग्राम पंचायत नया टिकर में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में स्थानीय लोग, युवा वर्ग, किसान वर्ग, महिला मंडल तथा पंचायत वार्ड मेंबर आदि ने भाग लिया।

शिविर में लोगों को जन सुरक्षा के लिए चलाई जा रही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा अटल पेंशन योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही बैंक द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी अवगत करवाया गया।

किसान वर्ग को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) का सही उपयोग कैसे करें, इस बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

अंत में लोगों को ऑनलाइन माध्यम से हो रही ठगी से बचने के उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया।

देवभूमि न्यूज 24 | मेरा गांव मेरा देश
समाचार/विज्ञापन 9816216579
https://devbhuminews24.in/