शिमला में बेघर मानसिक रूप से अस्वस्थ लोगों के बचाव और पुनर्वास को 7 से 9 अक्तूबर तक विशेष अभियान

Share this post

देवभूमि न्यूज 24

शिमला, जिला शिमला में बेघर एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्तियों के बचाव, संरक्षण और पुनर्वास के लिए 7 से 9 अक्तूबर, 2026 तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, शिमला के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य ऐसे बेघर व्यक्तियों की पहचान करना है, जो मानसिक बीमारी से पीड़ित हैं और जिन्हें तत्काल देखभाल, संरक्षण, उपचार, पुनर्वास अथवा उचित संस्थान में दाखिले की आवश्यकता है।

अभियान के दौरान आमजन एवं संबंधित हितधारकों को भी जागरूक किया जाएगा। ऐसे व्यक्तियों की पहचान होने पर उन्हें संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लाकर आवश्यक सहायता, उपचार एवं संरक्षण उपलब्ध करवाने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आमजन से अभियान में सहयोग करने की अपील की है। प्राधिकरण ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को अपने आसपास कोई ऐसा बेघर एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति दिखाई देता है, जिसे सहायता या संरक्षण की आवश्यकता है, तो इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दें।

अभियान से संबंधित अधिक जानकारी के लिए 01786-223605 पर संपर्क किया जा सकता है।

devbhuminews 24.in
जीवन-दर्शन, अध्यात्म, राजनीति, खेल, फिल्म, गांव से लेकर देश-दुनिया की खबर के लिए पढ़ते रहिए देवभूमि न्यूज 24

क्षेत्र की समस्याओं और विज्ञापन के लिए व्हाट्सऐप 9816216579 पर संपर्क करें।