देवभूमि न्यूज 24 डेस्क
निम्न स्तोत्रों के समुचित पाठ करने से अपने भक्तों पर हनुमानजी अपनी कृपा बरसाते हैं।
1. लांगुलास्त्र शत्रुंजय हनुमत् स्तोत्रम् –
यह स्तोत्र शत्रु नाशक है। जब अनेक शत्रु जीवन को दुख पहुंचाने लगें या कोई शक्तिशाली व्यक्ति शत्रु बन जाए तब विनीत भाव से पाठ करना चाहिए। इसके साथ मालामंत्र अर्थात मंत्रात्मक पाठ है जिसे सावधानी से करना होता है। यह पूरा पाठ अति विलक्षण है, इसके प्रभाव से शत्रु को कष्ट होने लगता है।
2. हनुमान वडवानल स्तोत्र –
‘हनुमान वडवानल स्तोत्र’ का पाठ बड़ी विपत्ति आने पर किया जाता है। इस स्तोत्र के पाठ से बड़ी-से-बड़ी विपत्ति भी टल जाती है। मनुष्य के सभी संकट स्वतः नष्ट हो जाते हैं और हनुमानजी की कृपा से सुख-सम्पत्ति की वृद्धि होती है।
3. पंचमुखी हनुमत् कवचम् –
इस कवच का एक पाठ करने से शत्रुओं का नाश होता है। दो पाठ करने से कुटुम्ब की वृद्धि होती है। तीन पाठ करने से धन लाभ होता है।
4. हनुमद् बीसा –
यह हनुमानजी का प्रसाद है। इसका पाठ करने से सभी शत्रु तत्काल नष्ट हो जाते हैं। 21 दिन तक 108 बार पाठ करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।
5. हनुमान साठिका –
प्रतिदिन पाठ करने से मनुष्य को जीवन में किसी भी संकट का सामना नहीं करना पड़ता। सभी कठिनाइयाँ हनुमानजी पहले ही दूर कर देते हैं। हर प्रकार के रोग दूर होते हैं।
6. हनुमान बाहुक –
एक बार गोस्वामी तुलसीदासजी बहुत बीमार हो गए। भुजाओं में वात-व्याधि की पीड़ा और फोड़े-फुंसियों से शरीर वेदना का स्थान बन गया था। अनेक उपाय करने पर भी रोग बढ़ता गया। तब उन्होंने हनुमान बाहुक की रचना की और इसके प्रभाव से सभी रोग दूर हो गए।
7. श्री बजरंग बाण –
बजरंग बाण तुलसीदास द्वारा अवधी भाषा में रचित है। बजरंगबाण यानि भगवान महावीर हनुमान रूपी बाण जिसके प्रयोग से सभी विपदाओं, दुःख, रोग, शत्रु का नाश हो जाता है।
8. श्री हनुमत् सहस्त्रनाम स्तोत्रम् –
जो मनुष्य सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करता है उसके समस्त दुःख नष्ट हो जाते हैं तथा ऋद्धि-सिद्धि चिरकाल तक स्थिर रहती है। डेढ़ मास तक तीनों समय पाठ करने से सभी उच्च पदवी के लोग साधक के अधीन हो जाते हैं।
अतुलितबलधामं हेमशैलाभदेहं
दनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम्।
सकलगुणनिधानं वानराणामधीशं
रघुपति प्रियभक्तं वातजातं नमामि।।
।। श्रीहनुमते नमः ।।
सौजन्य: ज्यो: शैलेंद्र सिंगला, पलवल हरियाणा
देवभूमि न्यूज 24 | मेरा गांव मेरा देश
9816216579
https://devbhuminews24.in/








