शिलाई में टीबी मुक्त अभियान का आगाज, 100 दिनों तक चलेगा विशेष अभियान

Share this post

एसडीएम ने पंचायत प्रतिनिधियों, महिला मंडलों, युवक मंडलों और एनजीओ से की सक्रिय भागीदारी की अपील

देवभूमि न्यूज24
कार्तिकेय तोमर

शिलाई। शिलाई क्षेत्र को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से विशेष अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान 8 अक्टूबर से 24 मार्च तक चलाया जाएगा। अभियान के तहत पूरे शिलाई क्षेत्र में टीबी की रोकथाम, जागरूकता और संभावित मरीजों की पहचान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

अभियान की जानकारी देते हुए एसडीएम शिलाई ने बताया कि टीबी मुक्त अभियान को सफल बनाने के लिए क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक जागरूकता पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य टीबी के मामलों की समय पर पहचान सुनिश्चित करना और लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करना है, ताकि प्रभावित व्यक्तियों को समय पर जांच और उपचार मिल सके।

इस दौरान एसडीएम ने उपस्थित पंचायत प्रधानों, पंचायत सदस्यों, महिला मंडलों, युवक मंडलों और गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है। सभी संगठनों और जनप्रतिनिधियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने तथा टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने में सहयोग देने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में बीएमओ डॉ. अजय देओल और बीडीओ रवि जोशी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर टीबी मुक्त अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों को सम्मानित किया गया। पंचायतों को सम्मानित करने का उद्देश्य उनके प्रयासों को प्रोत्साहित करना और अन्य पंचायतों को भी इस दिशा में बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करना रहा।

अभियान के माध्यम से शिलाई क्षेत्र में टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने, समय पर जांच और उपचार को प्रोत्साहित करने तथा सामुदायिक भागीदारी को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।