देवभूमि न्यूज 24 / सिरमौर –
कार्तिकेय तोमर
भाजपा जिला प्रवक्ता प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में कांग्रेस पार्टी के तमाम नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि कांग्रेस वोट चोरी का ढिंढोरा पीटना बंद करे, क्योंकि वोट चोरी भाजपा नेता नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी के नेता करते हैं।
भाजपा जिला प्रवक्ता ने कांग्रेस के तमाम नेताओं से सवाल करते हुए पूछा कि जब 15 अगस्त 1947 को कांग्रेस पार्टी के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हुआ था, उस चुनाव में 30 प्रांत अध्यक्षों ने अपने मतों का प्रयोग किया था, जिसमें सरदार वल्लभभाई पटेल को 30 में से 28 वोट पड़े थे तथा पंडित जवाहरलाल नेहरू को 30 में से केवल 2 वोट पड़े थे। इसके उपरांत भी देश का प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को नहीं बल्कि पंडित जवाहरलाल नेहरू को बनाया गया था।
उन्होंने कहा कि इसलिए वोट चोरी की गड़बड़ी भाजपा नेता नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी के नेता सदियों से करते आए हैं, इसलिए उनको वोट चोरी का ढिंढोरा पीटना बंद करना चाहिए।
प्रताप सिंह रावत ने कहा कि वोट चोरी नहीं बल्कि देश की जनता ने चोरों को वोट देना बंद कर दिया है, जिसकी वजह से अब आने वाले समय में कांग्रेस मुक्त भारत एवं कांग्रेस मुक्त हिमाचल होने जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस पार्टी के तमाम नेता वोट चोरी का ढिंढोरा पीट रहे हैं।
देवभूमि न्यूज 24 | मेरा गांव मेरा देश
समाचार,विज्ञापन9816216579
https://devbhuminews24.in/








