देवभूमि न्यूज 24
रघुवीर सिंह तोमर/ पांवटा साहिब, सिरमौर दिनांक 09-10-2026
सड़क दुर्घटना में 2 महिलाएं घायल, मामला दर्ज –
दिनांक 08/10/26 को पुलिस थाना पांवटा साहिब में सूचना प्राप्त हुई कि Y-Point पर एक कार का एक्सीडेंट हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची तो मौके पर गाड़ी नं. HP 17D-0240 हादसाग्रस्त हालत में मिली व इस गाड़ी के नीचे एक साइकिल भी दबी हुई पाई गई।
घायलों को उपचार हेतु सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया। अस्पताल में घायल अनुराधा पुत्री दयाल सिंह निवासी मेन मार्किट पांवटा साहिब उम्र 49 साल, निशा देवी पुत्री नेक चन्द निवासी मुण्डा खेड़ा हरियाणा उम्र 20 साल व हादसाग्रस्त गाड़ी का चालक रोहन पुत्र मित्र सिंह गांव बड़वास तहसील कमरऊ मौजूद मिले।
हादसे में साइकिल सवार अनुराधा को गंभीर चोटें व निशा देवी को मामूली चोटें आई हैं। गाड़ी बद्रीपुर चौक से पांवटा बाईपास की ओर आ रही थी। Y-Point के पास चालक ने अचानक तेज रफ्तार में गाड़ी को बाईं ओर मोड़ दिया तथा आगे साइकिल पर चल रही अनुराधा को टक्कर मार दी, जिससे वह उछलकर दुकान के शटर से जा टकराई। गाड़ी दुकान के बाहर रखे काउंटर व रेहड़ी को भी तोड़ती हुई आगे चली गई। पुलिस थाना पांवटा साहिब में गाड़ी चालक रोहन के खिलाफ मामला पंजीकृत कर आगामी अन्वेषण जारी है।
4.03 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद, 1 आरोपी गिरफ्तार –
दिनांक 08/10/26 को पुलिस थाना पांवटा साहिब की पुलिस टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 4.03 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद कर 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम गश्त के दौरान जब बातापुल चौक के पास मौजूद थी तो गुप्त सूचना मिली कि जाकिर अली पुत्र अब्दुल जब्बार निवासी गांव चुहड़पुर तहसील छछरौली, जिला यमुनानगर, हरियाणा आसपास के इलाके में चिट्टा/हेरोइन बेचने का धंधा करता है। तलाशी के दौरान उक्त आरोपी के कब्जे से 4.03 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
3.12 ग्राम चिट्टा बरामद, दूसरा तस्कर भी धरा –
इसी दिन SIU नाहन की पुलिस टीम ने 3.12 ग्राम चिट्टा बरामद कर 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भगत सिंह उर्फ अमन निवासी गांव हरेवा नजद दादूपुर छछरौली हाल निवासी गांव फूलपुर डाकघर शिवपुर तहसील पांवटा साहिब जिला सिरमौर अपनी मोटरसाइकिल नंबर PB70 F 0584 CT 100 पर पांवटा साहिब के आसपास चिट्टा बेचने का धंधा कर रहा है और यमुना पुल बैरियर कुलहाल के पास राम मंदिर के गेट के सामने खड़ा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके कब्जे से 3.12 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।
देवभूमि न्यूज 24 | मेरा गांव मेरा देश
खबर/विज्ञापन9816216579
https://devbhuminews24.in/








