पितृलोक क्या है? जानिए भारतीय शास्त्रों के अनुसार रहस्य

Share this post

देवभूमि न्यूज 24 / धर्म-आस्था

भारतीय धर्म और संस्कृति में स्वर्ग, नरक और पितृलोक की धारणा आत्मा की कर्म और भाव की गति से जुड़ी है।

गति क्या है?
जब भी कोई देह छोड़ता है तो वह अपने सूक्ष्म शरीर से मन, वचन और कर्म से निर्मित चित्त वृत्ति के अनुसार 3 गतियां प्राप्त करता है – 1. उर्ध्व गति, 2. स्थिर गति और 3. अधोगति। नीचे गिरता है तो नीचे के लोक में, ऊपर उठता है तो ऊपर के लोक में जाता है।

इसीलिए अंत्येष्टि पर कहा जाता है – राम नाम सत्य है, सत्य बोलो गत्य है।

4 लोक – 1. ब्रह्मलोक, 2. देवलोक, 3. पितृलोक और 4. नर्कलोक।

इनमें जाने के 3 मार्ग हैं – अर्चि मार्ग ब्रह्मलोक और देवलोक के लिए, धूम मार्ग पितृलोक के लिए और उत्पत्ति-विनाश मार्ग नर्क के लिए।

गीता में कहा गया है –
शुक्ल कृष्णे गती ह्येते जगतः शाश्वते मते।
एकया यात्यनावृत्ति मन्ययावर्तते पुनः॥

पितृलोक कहां है?
पुराणों के अनुसार पितृलोक मृत्युलोक के ऊपर दक्षिण में 86,000 योजन दूरी पर है। गरुड़ पुराण और कठोपनिषद में एक लाख योजन में फैले यमपुरी या पितृलोक का उल्लेख है। पितरों का निवास चंद्रमा के उर्ध्व भाग में माना गया है।

सूर्य की सहस्र किरणों में प्रमुख किरण का नाम ‘अमा’ है। उसी अमा किरण के माध्यम से चंद्रमा के उर्ध्वभाग से पितर धरती पर उतर आते हैं, इसलिए श्राद्ध पक्ष की अमावस्या का विशेष महत्व है।

पितृलोक में कौन रहता है?
मुख्यतः दो श्रेणियां – दिव्य पितर और मनुष्य पितर।

दिव्य पितर जीवों के कर्मों को देखकर गति का निर्णय करते हैं। इस जमात के प्रधान यमराज हैं। काव्यवाडनल, सोम, अर्यमा और यम – ये चार मुख्य गण प्रधान हैं। अर्यमा को पितरों का प्रधान और यमराज को न्यायाधीश माना गया है।

नौ दिव्य पितर बताए गए हैं – अग्रिष्वात्त, बहिर्पद, आज्यप, सोमेप, रश्मिप, उपदूत, आयन्तुन, श्राद्धभुक व नान्दीमुख।

अर्यमन को पितरों का देवता कहा जाता है। आकाशगंगा उन्हीं के मार्ग की सूचक है। श्राद्ध के समय उनके नाम से जलदान दिया जाता है।

देवभूमि न्यूज 24 | मेरा गांव मेरा देश
खबर/विज्ञापन9816216579
https://devbhuminews24.in/