घर के प्रेत या पितर रुष्ट होने के लक्षण और उपाय

Share this post

देवभूमि न्यूज 24 / धर्म-आस्था

पितृ गण हमारे पूर्वज हैं जिनका ऋण हमारे ऊपर है। भारतीय मान्यता में मनुष्य लोक से ऊपर पितृ लोक, पितृ लोक के ऊपर सूर्य लोक और उससे ऊपर स्वर्ग लोक माना गया है। आत्मा शरीर त्याग कर सबसे पहले पितृ लोक में जाती है।

पितृ दोष क्या होता है?
जब हमारे पूर्वज सूक्ष्म शरीर से देखते हैं कि परिवार के लोग उनके प्रति श्रद्धा नहीं रखते, उन्हें याद नहीं करते, श्राद्ध-तर्पण नहीं करते, तो दुखी होकर श्राप देते हैं, जिसे पितृ-दोष कहा जाता है। यह एक अदृश्य बाधा है।

मानसिक अवसाद, व्यापार में नुकसान, परिश्रम का फल न मिलना, विवाह में बाधा, करियर में समस्या – जीवन के हर क्षेत्र में बाधाओं का सामना करना पड़ता है।

पितृ दोष दो प्रकार से –
1. अधोगति वाले पितरों के कारण – गलत आचरण, अतृप्त इच्छाएं, जायदाद के मोह से।
2. उर्ध्वगति वाले पितरों के कारण – अपमान होने पर या पारंपरिक रीति-रिवाज न निभाने पर।

कुंडली में लग्न, पंचम, अष्टम और द्वादश भाव से पितृ दोष का विचार किया जाता है, मुख्यतः सूर्य, चंद्रमा, गुरु, शनि, राहु-केतु से।

5 ऋण जिनसे मुक्त होना जरूरी – मातृ ऋण, पितृ ऋण, देव ऋण, ऋषि ऋण और मनुष्य ऋण।

पितरों के रुष्ट होने के प्रमुख लक्षण –
1. खाने में से बाल निकलना – बार-बार भोजन में बाल आना जिसका स्रोत पता न चले।
2. घर में दुर्गंध आना – स्रोत पता न चलने वाली बदबू।
3. पूर्वजों का स्वप्न में बार-बार आना – बिना वस्त्रों के या दुखी अवस्था में दिखना।
4. शुभ कार्य में अड़चन – त्योहार या उत्सव पर अचानक अशुभ घटना।
5. विवाह न होना – योग्य होने पर भी लंबे समय तक शादी न होना।
6. प्रॉपर्टी न बिकना – अंतिम समय पर सौदा टूट जाना।
7. संतान न होना – मेडिकल रिपोर्ट सामान्य होने पर भी संतान सुख से वंचित रहना।

शांति के सामान्य उपाय –

  1. षोडश पिंड दान, गौ-दान, मंदिर में पीपल-बरगद लगवाना, विष्णु मंत्र जप।
  2. प्रत्येक अमावस्या और पितृपक्ष में पितृ स्तोत्र-सूक्तों का पाठ।
  3. भोलेनाथ के समक्ष ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय च धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात मंत्र जप।
  4. अमावस्या को गाय को भोजन, चावल-बूरा, घी, रोटी खिलाना।
  5. माता-पिता, बुजुर्गों और स्त्री कुल का सम्मान करना।
  6. हरिवंश पुराण, दुर्गा सप्तशती या सुंदरकांड का पाठ।
  7. तांबे के लोटे में लाल फूल, चंदन, रोली डाल सूर्य को अर्घ्य और ॐ घृणि सूर्याय नमः का 11 बार जप।
  8. पितृपक्ष में पीपल की 108 परिक्रमा।

विशेष अनुभूत उपाय –

  • मंदिर परिसर में पीपल या बड़ लगाकर नित्य जल देना।
  • एक माह तक पीपल के नीचे सूर्योदय काल में शुद्ध घी का दीपक लगाना, क्रम न टूटे। माह बाद अमावस्या पर गौ-मूत्र मिश्रित जल जड़ में डालना, अगरबत्ती, नारियल, दीपक लगाकर पूर्वजों से प्रार्थना और गरीबों को भोजन कराना।
  • घर के वायव्य कोण (NW) में पितृपक्ष में सरसों तेल में अगर का तेल मिलाकर पीतल के दीपक में 10 मिनट नित्य जलाना।
  • किसी गरीब कन्या के विवाह में निस्वार्थ आर्थिक सहयोग।
  • गजेन्द्र मोक्ष स्तोत्र का पाठ।

पितृपक्ष में नारायणबलि-नागबलि को पितृदोष निवारण का श्रेष्ठ समय माना गया है, जो किसी योग्य पुरोहित से नदी किनारे तीन दिन की पूजा के रूप में कराया जाता है।

नोट: किसी भी उपाय की सफलता पितरों के प्रति श्रद्धा पर निर्भर करती है।

देवभूमि न्यूज 24 | मेरा गांव मेरा देश
समाचार/विज्ञापन9816216579
https://devbhuminews24.in/