वर्ष में दो बार क्यों मनाया जाता है नवरात्रि का त्यौहार?

Share this post

देवभूमि न्यूज 24 / धर्म-आस्था

नवरात्रि का त्यौहार अर्थात माता की भक्ति के वो नौ दिन जब सभी देवी मां की भक्ति में लीन हो जाते हैं और पूरी श्रद्धा के साथ उपासना करते हैं।

वैसे तो मां की भक्ति के लिए पूरा जीवन कम है, लेकिन साल में दो बार आने वाले इन नौ दिनों में भक्तों पर मां की विशेष कृपा होती है।

नवरात्रि साल में दो बार मनाई जाती है –
1. चैत्र नवरात्रि – गर्मी की शुरुआत में, मार्च-अप्रैल के बीच।
2. शारदीय नवरात्रि – सर्दी की शुरुआत में, सितंबर-अक्टूबर के बीच।

दो बार मनाने के पीछे कारण –

1. प्राकृतिक कारण: दोनों ही नवरात्रि मौसम परिवर्तन के समय आती हैं। ग्रीष्म और शीत ऋतु की शुरुआत से पहले प्रकृति बड़े परिवर्तन से गुजरती है। प्रकृति मां की इसी शक्ति के जश्न के तौर पर नवरात्रि मनाई जाती है। इस समय न ज्यादा गर्मी होती है न ज्यादा सर्दी, मौसम अनुकूल होता है।

2. वैज्ञानिक कारण: मार्च-अप्रैल और सितंबर-अक्टूबर के बीच दिन और रात की लंबाई बराबर होती है। वैज्ञानिक आधार पर भी यह समय साधना के लिए उत्तम माना गया है।

3. पौराणिक कारण: कहा जाता है कि पहले नवरात्रि सिर्फ चैत्र माह में ही मनाई जाती थी। जब श्रीराम जी ने रावण से युद्ध किया तो विजय के लिए प्रतीक्षा न कर उन्होंने शरद ऋतु में विशाल दुर्गा पूजा की। तभी से शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ हुआ और साल में दो बार नवरात्रि मनाई जाने लगी।

मां दुर्गा की उपासना के लिए सभी समय एक समान है और दोनों नवरात्रि एक समान प्रताप रखती हैं।

देवभूमि न्यूज 24 | मेरा गांव मेरा देश
समाचार/विज्ञापन9816216579
https://devbhuminews24.in/