कैटरीना कैफ ने UK में Kay Beauty के पहले साल का जश्न मनाया

Share this post


मुंबई ब्यूरो, हितेश जैन
लंदन :भारतीय ब्यूटी ब्रांड Kay Beauty ने UK में अपने डेब्यू के एक साल पूरे होने का जश्न लंदन में मनाया। को-फाउंडर कैटरीना कैफ Space NK के ऑक्सफोर्ड सर्कस फ्लैगशिप स्टोर पर पहुंची और दिवाली Gloss Up लुक पर मास्टरक्लास दी।

कैटरीना कैफ और Nykaa द्वारा को-फाउंडेड Kay Beauty ने UK में अपने पहले साल में ही शानदार प्रदर्शन किया –

  • Space NK स्टोर्स पर टॉप 5 ब्रांड में शामिल
  • 24H काजल लाइनर आई कैटेगरी में बेस्टसेलर
  • TikTok Shop पर लॉन्च के 6 हफ्ते में टॉप प्रोडक्ट
  • CEW UK Consumer Choice Awards 2026 में Best New Brand का खिताब

कैटरीना कैफ ने कहा – “Kay Beauty का मानना है कि ब्यूटी inclusive, intuitive और deeply personal होनी चाहिए। हमने हमेशा South Asian स्किन टोन को ध्यान में रखकर प्रोडक्ट बनाए हैं और यह देखना शानदार है कि यह भारत से बाहर भी लोगों को पसंद आ रहा है। Space NK हमेशा मेरे लिए ब्यूटी प्लेग्राउंड रहा है।”

Adwaita Nayar, Co-founder Nykaa ने कहा – “UK में पहला साल हमारी ग्लोबल जर्नी का अहम पड़ाव है। ब्रांड अब ₹300 करोड़ (लगभग £24 मिलियन) के एनुअल NSV रन रेट पर है और लॉन्च के पहले साल में ही profitable हो गया था। भारत में करीब 30 लाख उपभोक्ताओं के साथ यह भारत का सबसे बड़ा सेलिब्रिटी-लेड ब्यूटी ब्रांड बन चुका है।”

Diwali Gloss Up Look –

  1. Illuminate – Illuminating Liquid Luminizer
  2. Base – Hydra Cloud Cushion Foundation
  3. Blush – Velvet Creme Multi-Use Blush
  4. Eyes – 12-in-1 Eyeshadow Palette
  5. Define – 24H Kajal Eyeliner Duo
  6. Lips – Hydra Luscious Lip Gloss Stain (NEW)

Kay Beauty अब UK में सभी प्रमुख Space NK स्टोर्स, http://spacenk.com और TikTok UK पर उपलब्ध है।

देवभूमि न्यूज 24 | मेरा गांव मेरा देश
समाचार/विज्ञापन9816216579
https://devbhuminews24.in/