फेस्टिव सीजन सेल में ई-कॉमर्स का धमाका – 2 दिन में ₹24,000 करोड़ का कारोबार

Share this post

देवभूमि न्यूज 24 / बिजनेस डेस्क –

फेस्टिव सीजन सेल की शुरुआत के साथ ही भारत में ऑनलाइन शॉपिंग का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला है।

रेडसीर स्ट्रैटेजी कंसल्टेंट्स के अनुमान के मुताबिक, सेल के शुरुआती दो दिनों में ई-कॉमर्स कंपनियों ने करीब ₹24,000 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया। अमेजन, फ्लिपकार्ट, मीशो और आजिओ जैसे प्लेटफॉर्म पर कुल 8 से 9 करोड़ ऑर्डर दिए गए, जबकि 6 से 6.5 करोड़ खरीदारों ने खरीदारी की।

किस कैटेगरी में कितनी बिक्री –

  • मोबाइल फोन – 38-40% हिस्सेदारी, करीब ₹9,100 से ₹9,600 करोड़
  • कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स – 25-27%
  • फैशन प्रोडक्ट्स – 15-18%

खास बात यह है कि टियर-2 और छोटे शहरों में किफायती कपड़ों की मांग तेजी से बढ़ी है। शुरुआती दो दिनों में ई-कॉमर्स कंपनियों की ग्रॉस ट्रेडिंग वैल्यू सामान्य दिनों के मुकाबले करीब 6 गुना तक पहुंच गई।

खरीदारी करने वालों में Gen Z की हिस्सेदारी भी लगभग एक-तिहाई रही।

देवभूमि न्यूज 24 | मेरा गांव मेरा देश
समाचार, विज्ञापन 9816216579
https://devbhuminews24.in/